रांचीः झारखंड पार्टी के नवनिर्वाचित केंद्रीय कमेटी की बैठक संपन्न. पार्टी के अध्यक्ष एनोस एक्का ने सेंट्रल कमेटी की बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सभी 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया है. डुमरी उप चुनाव को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ. जयराम महतो को लेकर झारखंड पार्टी ने कहा कि जयराम महतो अभी तात्कालिक छात्र नेता है. एनोस एक्का ने कहा कि झारखंड पार्टी समान विचारधारा वाली पार्टियों से समझौता करेगी. राष्ट्रीय स्तर की पार्टियों कांग्रेस और बीजेपी से समान रूप से दूरी रखेगी.







