झारखंड पीजीटी अभ्यर्थियों ने नए सीएम हेमंत सोरेन का किया पुतला दहन

हजारीबाग. झारखंड पीजीटी अभ्यर्थियों ने आज हजारीबाग के गांधी मैदान में झारखंड के नए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। इन अभ्यर्थियों का कहना था कि झारखंड के इस पीजीटी एग्जाम में काफी धांधली हुई है तथा झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने इसकी बहाली प्रक्रिया पर रोक लगाई थी, परंतु आज राज्य की कमान संभालते ही कल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है, जो कि गलत है।

पीजीटी अभ्यर्थियों ने सीएम हेमंत सोरेन का किया पुतला दहन

उन्होंने यह भी कहा है कि चंपई सोरेन को जबरदस्ती सीएम के पद से हटाया जा रहा है। उन्होंने इस पूरी प्रक्रिया को रद्द कर सीबीआई जांच की मांग की है। वहीं कुछ अभ्यर्थियों ने यहां तक दावा कर दिया है कि इस पूरी परीक्षा प्रक्रिया की जांच में अगर सब कुछ सही निकलता है तो आज यहां विरोध कर रहे सभी लोग स्वत: गिरफ्तारी दे देंगे।

बताते चलें कि झारखण्ड सरकार ने स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा पास अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने के कार्यक्रम 3 जुलाई 2024 को तय किया था। इसमें 1500 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाना था। लेकिन इस परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर एक तरफ छात्र धरना पर बैठे है वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी, झारखण्ड प्रदेश ने भी सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन कर इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की थी। इसके बाद शिक्षा विभाग ने इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया।

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...