Ranchi : हरियाणा में विधानसभा चुनाव जीतने की ओर अग्रसर हो चुकी बीजेपी में मिठाईंयां बांटने का दौर शुरु हो चुकी है। इसको लेकर बीजेपी नेताओं ने जश्न मनाना शुरु कर दिया है। इसी बीच झारखंड में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी का बड़ा बयान सामने आया है।
अमर बाउरी ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट डालते हुए लिखा है कि हरियाणा की देवतुल्य जनता की ओर से देशवासियों के लिए जलेबियां…जलेबियां खाने की अगली बारी झारखंड और महाराष्ट्र की है!

ये भी पढ़ें- Bokaro में CBI की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते CCL क्लर्क रंगेहाथ गिरफ्तार…
Jharkhand Politics : यह जीत हरियाणा के विकास और उज्जवल भविष्य की नींव को और मजबूत करेगा
हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक व अभूतपूर्व जीत आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली जी की कड़ी मेहनत का प्रतिफल है, जिन्होंने हरियाणा में विकास और परिवर्तन का एक नया अध्याय लिखा है। हरियाणा के सभी देवतुल्य मतदाताओं और समर्पित कार्यकर्ताओं को धन्यवाद। यह जीत हरियाणा के विकास और उज्जवल भविष्य की नींव को और मजबूत करेगा।
Highlights


