झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव 31 जुलाई को

जमशेदपुर। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन सत्र 2022-24 के नये प्रांतीय अध्यक्ष का चुनाव 31 जुलाई 2022 रविवार को

विभिन्न 6 प्रमंडलों के चयनित ज़िलों में आयोजित होगा। सम्मेलन के चुनाव सत्र 2022-24 में प्रांतीय अध्यक्ष पद के लिये नामांकन

1 जुलाई 2022 से प्राप्त किया जा सकता है। जिसकी नियमावली व सूचना सभी श्रेणी के सम्मानित सदस्यों को डाक द्वारा प्रेषित कर दिया गया है।

मारवाड़ी सम्मेलन के चुनाव में शत प्रतिशत विशिष्ट संरक्षक, संरक्षक व आजीवन सदस्य अपना मतदान करेंगे।

जिसमे निम्नलिखित विभिन्न (6) प्रमंडलों के चयनित ज़िला में प्रमंडलों के अंतर्गत ज़िला मारवाड़ी सम्मेलन शामिल होंगे।

जिसमे क्रमशः रांची प्रमंडल में रांची, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, सिमडेगा, ज़िला कोल्हान प्रमंडल में पूर्वी सिंहभूम,

पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, ज़िला धनबाद प्रमंडल में धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, ज़िला हजारीबाग प्रमंडल में हजारीबाग,

रामगढ़, चतरा, कोडरमा ज़िला संथाल प्रमंडल में देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामतारा, साहेबगंज,

ज़िला पलामू प्रमंडल में डाल्टनगंज, लातेहार, गढ़वा ज़िला मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्य अपना मतदान करेंगे।

चुनाव

चुनाव के सफल संचालन के लिये प्रांतीय चुनाव समिति के मुख्य चुनाव पदाधिकारी विनोद कुमार जैन,चुनाव पदाधिकारी कमल कुमार केडिया व मनोज बजाज को बनाया गया है। जिनकी कुशल नेतृत्व में सहयोगी संग चुनाव

कार्य को मूर्त रूप दिया जा रहा है। मुख्य चुनाव पदाधिकारी विनोद जैन ने बताया कि इसके अतिरिक्त प्रत्येक

प्रमंडल से एक-एक प्रतिनिधि जिनमे राँची प्रमंडल में ललित कुमार पोद्दार, धनबाद प्रमंडल में डी एन चौधरी,

हज़ारीबाग प्रमंडल में गोविंद मेवाड़, संथाल प्रमंडल में प्रदीप बाजला, पलामू प्रमंडल में बिनोद महलका एवं कोल्हान प्रमंडल

में संतोष अग्रवाल को प्रमंडलीय चुनाव प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है। चुनाव समिति ने संयुक्त रूप से जानकारी देते

हुए कहा कि 31 जुलाई 2022 को प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के लगभग 3000 सदस्य अपने अपने प्रमंडलों मे संविधान

अनुरूप चयनित ज़िलों में मतदान की व्यवस्था की गई है उसमें शामिल होंगे। प्रांतीय अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने

कहा कि प्रथम बार 6 प्रमंडल के 10 ज़िलों मे चुनाव प्रक्रिया संपन कराये जायेंगे। उन्होंने कहा कि समाज व संगठन की

मजबूती हेतु मतदान में शामिल होकर चुनाव कार्य को सफल बनावें। प्रांतीय महामंत्री पवन शर्मा ने कहा की सभी

सदस्यों को भारत सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र (पेन कार्ड, आधार कार्ड,ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड) दिखाना अनिवार्य है।

चुनाव में सभी मतदाताओं एवं वरिष्ठ जनों की सुविधाओं का विशेष ध्यान दिया जायेगा। यह जानकारी मनोज बजाज चुनाव पदाधिकारी ने दी।

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img