झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव 31जुलाई को

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन चुनाव 31 जुलाई 2022 रविवार को 6 प्रमंडलों के चयनित ज़िला में आयोजित होगा.

चुनाव सत्र 2022-24 हेतु प्रांतीय अध्यक्ष पद के लिये 2 उम्मीदवार क्रमशः अशोक कुमार भलोटिया (जमशेदपुर)

एवं बसंत कुमार मित्तल (रांची) चुनाव मैदान में हैं.

इस संबंध में प्रांतीय चुनाव समिति के मुख्य चुनाव पदाधिकारी विनोद कुमार जैन, चुनाव पदाधिकारी कमल

केडिया व मनोज बजाज ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए कहा कि 31 जुलाई 2022 को प्रांतीय

मारवाड़ी सम्मेलन के चुनाव में 3586 आजीवन, संरक्षक एवम विशिष्ठ संरक्षक सदस्य अपना मतदान करेंगे.

समस्त सदस्य अपने अपने प्रमंडलों के उपरोक्त ज़िला व अनुमंडल केंद्र में मतदान की व्यवस्था की जायेगी, मतदान में शामिल होंगे.

चुनाव पदाधिकारियों ने आगे बताया कि 6 प्रमंडलों के अंतर्गत 11 ज़िला एवम 2 अनुमंडल में

मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्य मतदान में शामिल होंगे.

11 जिलों 2 अनुमंडलों में होगा यह चुनाव

रांची प्रमंडल के अंतर्गत रांची जिला मुख्यालय में गुमला, खूंटी, लोहरदगा, सिमडेगा ज़िला के सदस्य मतदान करेंगे.

कोल्हान प्रमंडल के अंतर्गत जमशेदपुर में पूर्वी सिंहभूम जिला और सरायकेला-खरसावां जिला

के सदस्य तथा पश्चिमी सिंहभूम जिला के सदस्य चाईबासा मुख्यालय में मतदान करेंगे.

इसी तरह धनबाद में धनबाद जिला, गिरिडीह में गिरिडीह जिला, बोकारो में बोकारो ज़िला

और बेरमो अनुमंडल में बेरमो शाखा के सदस्य मतदान करेंगे.

हजारीबाग प्रमंडल के अंतर्गत हजारीबाग में हजारीबाग जिला मुख्यालय, चतरा, कोडरमा ज़िला के

सदस्य और रामगढ़ में रामगढ़ जिला सम्मेलन के सदस्य मतदान करेंगे.

संथाल प्रमंडल के अंतर्गत दुमका जिला मुख्यालय में गोड्डा, पाकुड़, साहेबगंज ज़िला सम्मेलन के सदस्य और

देवघर में देवघर जिला व जामताड़ा जिला के सदस्य, इसके अतिरिक्त मधुपुर अनुमंडल में मधुपुर

शाखा के सदस्य मतदान करेंग.

पलामू प्रमंडल के अंतर्गत डाल्टनगंज जिला मुख्यालय में लातेहार, गढ़वा ज़िला मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्य अपना मतदान करेंगे.

मुख्य चुनाव पदाधिकारी विनोद जैन ने बताया कि राँची प्रमंडल में प्रवीण जैन छाबड़ा, धनबाद प्रमंडल में डी एन चौधरी,

हज़ारीबाग प्रमंडल में गोविंद मेवाड़, संथाल प्रमंडल में प्रदीप बाजला, पलामू प्रमंडल में

बिनोद महलका एवं कोल्हान प्रमंडल में संतोष अग्रवाल को प्रमंडलीय चुनाव प्रतिनिधि मनोनीत किया गया.

जिनकी कुशल नेतृत्व में सहयोगी संग चुनाव कार्य को मूर्त रूप दिया जा रहा है.

चुनाव पदाधिकारी मनोज बजाज ने कहा कि सभी जिला के प्रथम मतदान मतदाता को जागरूक

मतदाता प्रमाण पत्र भी प्रमंडलीय चुनाव प्रतिनिधि द्वारा प्रदान किया जायेगा.

उन्होंने कहा कि समाज व संगठन की मजबूती हेतु मतदान में शामिल होकर चुनाव कार्य को सफल बनावें.

चुनाव पदाधिकारी कमल कुमार केडिया ने कहा कि मतदान के पश्चात सभी मतपेटी प्रांतीय मुख्यालय रांची में रखी जायेगी.

मतगणना 1 अगस्त सोमवार को मारवाड़ी भवन, हरमू रोड, रांची में किया जाएगा.

प्रांतीय अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल व प्रांतीय महामंत्री पवन शर्मा ने बताया कि मतदान में सदस्यों के नाम की

सूची प्रांतीय चुनाव समिति द्वारा जारी सदस्यता सूची मे प्रेषित होगा वो ही अपना मतदान कर सकेंगे.

सभी आजीवन सदस्यों को भारत सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र (पेन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड) दिखाना अनिवार्य है.

चुनाव में सभी मतदाताओं एवं वरिष्ठ जनों की सुविधाओं का

विशेष व्यवस्था किया गया है।

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सूर्य मंदिर में भक्ति और संस्कृति का संगम,...

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर...

SAIL August 2026 Sales Record: SAIL ने अगस्त में बनाया उत्पादन...

SAIL August 2026 Sales Record, बोकारो: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने अगस्त 2026 में उत्पादन और बिक्री के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन...

JSSC CGL Case: जेएसएससी कार्यालय में CID की छापेमारी, सचिव सुधीर...

 JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के बीच CID ने रांची स्थित JSSC कार्यालय में छापेमारी की। सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ जारी...