झारखंड फटाफट: राज्य की ताज़ा और बड़ी खबरें एक नज़र में

1. गिरिडीह में दो गुटों के बीच झड़प, आगजनी और पथराव

गिरिडीह में दो गुटों के बीच झड़प, आगजनी और पथराव
गिरिडीह में दो गुटों के बीच झड़प, आगजनी और पथराव

गिरिडीह जिले के खोड़ा थमा में होली की रात दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान जमकर पथराव हुआ और उपद्रवियों ने कई दुकानों के साथ-साथ कार और बाइक को आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी डॉ. विमल कुमार, एएसपी, एसडीपीओ और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। एसपी ने स्पष्ट किया कि उपद्रवियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Highlights

2. देवघर में भीषण अग्निकांड, कई दुकानें जलकर राख

देवघर के जसीडीह स्टेशन के पास चकाई मोड़ पर होली की रात भीषण आग लग गई। आग एक झोपड़ीनुमा होटल में लगी और धीरे-धीरे आसपास की दुकानों में फैल गई। दमकल के पहुंचने तक दर्जनों दुकानें जलकर राख हो गईं, जिससे लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ।

3. रांची और कोतवाली थाना क्षेत्र में दो युवकों की पत्थर से कूचकर हत्या

रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में बनास तालाब के पास एक युवक दीपक का शव बरामद किया गया, जिसकी हत्या पत्थर से कूचकर कर दी गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी। वहीं, कोतवाली थाना क्षेत्र में भी एक युवक की हत्या पत्थर से कूचकर कर दी गई। दोनों मामलों में पुलिस छानबीन कर रही है।

4. पलामू में सड़क हादसा, 37 वर्षीय व्यक्ति की मौत

पलामू जिले के जपला-छतरपुर मुख्य पथ स्थित हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें 37 वर्षीय शशि रंजन मेहता की मौके पर ही मौत हो गई। वे वनांचल अस्पताल संचालक धर्मेंद्र मेहता के भाई थे। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया और होली का उत्साह फीका पड़ गया।

5. एमजीएम थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, स्कूटी सवार छात्र की मौत

जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में डिमना लेक के पास कार और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में लोयोला स्कूल के 11वीं के छात्र राज चौहान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

6. दुमका में होली के दौरान चली गोली, युवक घायल

दुमका के गिलानपाड़ा इलाके में होली के जश्न के दौरान गोलीबारी हो गई, जिसमें जीतू हेम्ब्रम नामक युवक घायल हो गया। गोली उसके जांघ में लगी और उसे दुमका मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

7. देवगढ़ में विवाहिता का शव कुएं में मिला, हत्या की आशंका

देवगढ़ के सारण थाना क्षेत्र के घियाबा टोला में 27 वर्षीय विवाहिता रूबी देवी का शव कुएं में मिला। परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

8. झारखंड में होली से ज्यादा महिलाओं में 75,000 रुपए खाते में आने की खुशी

झारखंड में मुख्यमंत्री “मईया सम्मान योजना” के तहत महिलाओं के बैंक खातों में 75,000 रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। पैसे आने की खुशी में कई महिलाएं सोशल मीडिया पर रील्स बना रही हैं और होली के जश्न में झूम रही हैं।

9. झारखंड को दो हिस्सों में बांटने की मांग तेज, संथाल परगना को अलग राज्य बनाने की चर्चा

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में झारखंड को विभाजित कर संथाल परगना को अलग राज्य बनाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि झारखंड की डेमोग्राफी बदल रही है, आदिवासियों की संख्या घट रही है और बांग्लादेशी घुसपैठियों का कब्जा बढ़ रहा है। उन्होंने गृह मंत्री और प्रधानमंत्री से जल्द कार्रवाई करने की अपील की।

10. झारखंड में कोयला होगा महंगा, सरकार ने बढ़ाया सेस

झारखंड सरकार ने कोयले पर लगने वाले सेस को प्रति टन ₹1 से बढ़ाकर ₹₹5 कर दिया है। यह संशोधित दर अप्रैल 2025 से लागू होगी, जिससे कोयले की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।

11. महिला सम्मान योजना: पैसा नहीं मिलने पर हेल्पलाइन जारी

मुख्यमंत्री “मईया सम्मान योजना” के तहत लाभुकों को अगर पैसा नहीं मिल रहा है, तो सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 18008969999 जारी किया है। महिलाएं वेबसाइट पर ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करा सकती हैं।

Related Articles

Video thumbnail
बिहार चुनाव: पूर्णिया लोस के विस सीट कोढ़ा और पाटलिपुत्र लोस के विस सीट मसौढ़ी में मुकाबला जोरदार!
03:05:20
Video thumbnail
ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान चूर-चूर, उत्साहित रांची की जनता ने क्या कहा सुनिए
22:13
Video thumbnail
पाकिस्तान में तबाही !! भारत की कार्रवाई के बाद चौतरफा हमले में कई बड़े शहर तबाह | National News
07:10
Video thumbnail
बिहार चुनाव: यादव बहुल पटना के मसौढ़ी सीट पर RJD को कैसे रोकेगा NDA? JDU, BJP, LJPR या HAMS..
11:17
Video thumbnail
Cabinet Press Briefing : झारखंड कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर- LIVE
39:40
Video thumbnail
Cabinet Press Briefing : झारखंड कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर- LIVE
56:50
Video thumbnail
बिहार चुनाव:सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर और गोपालगंज के हथुआ में JDU - RJD के बीच घमासान,क्या है समीकरण?
03:16:31
Video thumbnail
क्या सुबह तक बदल जाएगा पाकिस्तान का भूगोल? भारत तो मार ही रहा बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी भी ठोक रहा
04:48
Video thumbnail
क्या सुबह का सूर्य देख पाएगा पाकिस्तान देखिए - लाइव | India Pakistan Tensions | News 22Scope |
01:19:59
Video thumbnail
कहर बन पाकिस्तान पर टूटा भारत, पाकिस्तान अब कहेगा माफ करो हिंदुस्तान
04:48
Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
460,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -