Jamshedpur Raid : जीएसटी घोटाले को लेकर जमशेदपुर सहित 9 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, करोड़ों की हेराफेरी…

Jamshedpur Raid : जमशेदपुर शहर के जुगसलाई क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने पिंटू भालोठिया के आवास पर छापेमारी की। रांची से आई छह सदस्यीय ईडी की टीम के साथ बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के जवान भी सुरक्षा में तैनात हैं। यह कार्रवाई करोड़ों रुपए के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Giridih Accident : ससुराल से लौटते वक्त अज्ञात वाहन ने मारा जोरदार टक्कर, सीआरपीएफ जवान की दर्दनाक मौत पत्नी घायल… 

Jamshedpur Raid : रांची, कोलकाता समेत कुल 9 ठिकानों पर छापेमारी

सूत्रों के अनुसार, ईडी की यह कार्रवाई सिर्फ जमशेदपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि रांची, कोलकाता समेत कुल 9 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। इन ठिकानों में पिंटू भालोठिया और उनसे जुड़े अन्य सहयोगियों के आवास और कारोबारी परिसरों को शामिल किया गया है।

Jamshedpur Raid : कई जगहों पर ईडी की छापेमारी
Jamshedpur Raid : कई जगहों पर ईडी की छापेमारी

ये भी पढ़ें- Dhanbad : बिना नंबर प्लेट की धड़ाधड़ दौड़ रही ट्रैक्टर से बढ़ रही दुर्घटनाएं, प्रशासन मौन… 

करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी का आरोप

टीम ने घर को चारों ओर से घेर कर जांच शुरू की और दस्तावेजों के साथ इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को खंगालने में जुट गई है। पिंटू भालोठिया पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी बिल और शेल कंपनियों के जरिए करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी की है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि इस घोटाले के तार झारखंड से लेकर बंगाल तक फैले हुए हैं।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Crime : अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, आठ बाइक के साथ पांच धराए… 

स्थानीय लोगों की माने तो सुबह से ही क्षेत्र में पुलिस और सीआरपीएफ की मौजूदगी के कारण दहशत का माहौल है। फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है और कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जब्त किया जा चुका है।

लाला जबीन की रिपोर्ट–

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...