Jharkhand Vidhansabha Election : झापा ने जारी की दूसरी लिस्ट, तमाड़ से इसको बनाया उम्मीदवार…

Jharkhand Vidhansabha Election 

Ranchi : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की तमाम पार्टियां अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने में जुटी हुई है। इसी बीच झारखंड पार्टी (झापा) ने आज अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी। झापा ने आज राज्य की 5 सीटों के लिए अपनी लिस्ट जारी की।

Jharkhand Vidhansabha Election : भाई विकास मुंडा से मिल सकती है टक्कर

इस लिस्ट में सबसे खास बात यह है कि कुछ दिनों पहले ही पार्टी में शामिल हुए तमाड़ के पूर्व विधायक राजकुमार मुंडा को तमाड़ विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। यह सीट खास इसलिए है क्योंकि इस सीट से राजकुमार के भाई विकास सिंह मुंडा वर्तमान में विधायक हैं।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : ऐसा चादर बिछाओ कि हरियाणा जैसा काम यहां भी हो जाए-सुप्रीयो भट्टाचार्य 

जेएमएम ने अभी अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। उम्मीद जताई जा रही है कि तमाड़ सीट से विकास मुंडा ही जेएमएम के उम्मीदवार होंगे। अगर ऐसा हुआ तो दो भाइयों के बीच मुकाबला बड़ा दिलचस्प होने वाला है। तमाड़ सीट से दोनों भाईयों को जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे राजा पीटर कड़ी टक्कर देने वाले हैं।

5 सीटों के लिए पहले ही जारी हो चुकी है टिकट

झापा ने इसके साथ ही जगन्नाथपुर से लक्ष्मी नारायण गागराई, सिमरिया से लाल किशोर दास, खरसांवा से सिद्धार्थ होनहागा और बड़कागांव से मुख्तार अंसारी को अपना प्रत्याशी बनाया है। बता दें के इससे पहले झापा ने अन्य 5 सीटों पर पहले ही उम्मीदवारों की घोषणा कर चुका है। इस बार झापा राज्य की 20 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!