Advertisment

Jharkhand Voter List Update: मतदाता सूची पुनरीक्षण में शिकायतों का होगा त्वरित समाधान, जानें संपर्क के 5 तरीके

झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए हैं। जानिए निर्वाचन आयोग से संपर्क करने के 5 आसान माध्यम


Jharkhand Voter List Update रांची: झारखंड में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान मतदाताओं की शिकायतों के समयबद्ध समाधान पर विशेष जोर दिया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अभियान के दौरान मिलने वाली प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय में निपटारा सुनिश्चित किया जाए।

गुरुवार को निर्वाचन सदन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों और हेल्प डेस्क मैनेजरों के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक में एसआईआर अभियान की प्रगति और मतदाताओं को मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा की गई।

Jharkhand Voter List Update:बीएलओ घर-घर पहुंचा रहे हैं इन्यूमरेशन फॉर्म

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध करा रहे हैं। यदि किसी मतदाता को फॉर्म भरने, सत्यापन या अभियान से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो वह सीधे निर्वाचन विभाग से संपर्क कर सकता है।


Key Highlights:

  • एसआईआर अभियान के दौरान शिकायतों के त्वरित निपटारे के निर्देश।

  • बीएलओ घर-घर जाकर इन्यूमरेशन फॉर्म वितरित कर रहे हैं।

  • मतदाता आयोग से पांच अलग-अलग माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं।

  • ECINET ऐप के जरिए ‘बुक ए कॉल’ और ‘कनेक्ट विद इलेक्शन ऑफिशियल’ सुविधा उपलब्ध।

  • सिटीजन सर्विस पोर्टल पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जा सकती है।


Jharkhand Voter List Update:इन पांच माध्यमों से दर्ज करा सकते हैं शिकायत

निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए संपर्क के पांच माध्यम उपलब्ध कराए हैं।

  • एसआईआर स्टीकर: प्रत्येक घर पर लगाए गए एसआईआर स्टीकर में संबंधित बीएलओ का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज है। मतदाता सीधे बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं।
  • बुक ए कॉल सुविधा: ECINET ऐप के इस फीचर में वोटर आईडी नंबर दर्ज करने पर संबंधित बीएलओ को सूचना मिलती है। इसके बाद बीएलओ 48 घंटे के भीतर मतदाता से संपर्क कर समस्या का समाधान करते हैं।
  • कनेक्ट विद इलेक्शन ऑफिशियल: ECINET ऐप के इस फीचर के माध्यम से भी मतदाता अपने क्षेत्र के बीएलओ का मोबाइल नंबर प्राप्त कर सकते हैं।
  • हेल्प डेस्क मैनेजर: मतदाता जिला निर्वाचन कार्यालय के हेल्प डेस्क मैनेजर से फोन पर संपर्क कर अपनी समस्याओं और शंकाओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
  • सिटिजन सर्विस पोर्टल: इस ऑनलाइन पोर्टल पर मतदाता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसका निर्धारित समय सीमा में निस्तारण किया जाएगा।

Jharkhand Voter List Update:अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और हेल्प डेस्क मैनेजरों को निर्देश दिया कि मतदाताओं की किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए और तय समय सीमा के भीतर उसका समाधान किया जाए। समीक्षा बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी भी ऑनलाइन शामिल हुए।

Highlights

AHA Fashion Store Ranchi: रांची की महिलाओं के लिए बड़ी खबर!...

AHA Fashion Store Ranchi: शहर के मोरहाबादी अंतु चौक में AHA Fashion Store का भव्य उद्घाटन किया गया। रांची की मेयर रोशनी खलखो ने...

JioBlackRock Mutual Fund: 17 अगस्त से Regular Plan शुरू, निवेशकों को...

JioBlackRock Mutual Fund: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और ब्लैकरॉक की 50:50 संयुक्त उद्यम कंपनी जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने म्यूचुअल फंड निवेश को...

Jio Prime: ₹300 में एक साल तक रिचार्ज की कीमत लॉक,...

Jio Prime, मुंबई: मोबाइल रिचार्ज की कीमतों में बदलाव की चिंता कर रहे जियो ग्राहकों के लिए कंपनी ने Jio Prime नाम से एक...