झारखंड में 30 जून से 29 जुलाई तक मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलेगा। बीएलओ घर-घर जाकर फॉर्म देंगे और जरूरत पड़ने पर दस्तावेज भी लेंगे।
Jharkhand Voter List Revision 2026 रांची: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की शुरुआत सोमवार से हो रही है। राज्यभर में यह अभियान 30 जून से 29 जुलाई तक चलाया जाएगा। इस दौरान बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को आंशिक रूप से भरे हुए इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराएंगे और उनसे भरे हुए फॉर्म के साथ नवीनतम रंगीन फोटो प्राप्त करेंगे।
Jharkhand Voter List Revision 2026:हर मतदाता को भरना होगा फॉर्म
चुनाव आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदाता के लिए इन्यूमरेशन फॉर्म भरकर बीएलओ को जमा करना अनिवार्य होगा। अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है ताकि पात्र मतदाताओं का सही रिकॉर्ड तैयार किया जा सके।
Key Highlights:
30 जून से 29 जुलाई तक चलेगा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान।
बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को आंशिक रूप से भरे हुए फॉर्म उपलब्ध कराएंगे।
प्रत्येक मतदाता को फॉर्म भरकर बीएलओ को जमा करना अनिवार्य होगा।
केवल अनमैप्ड या रिकॉर्ड में विसंगति वाले मामलों में दस्तावेज मांगे जाएंगे।
दस्तावेजों के सत्यापन के बाद इआरओ मतदाता का नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल करेंगे।
Jharkhand Voter List Revision 2026:केवल विशेष मामलों में मांगे जाएंगे दस्तावेज
बीएलओ सभी मतदाताओं से दस्तावेज नहीं मांगेंगे। दस्तावेज केवल उन मामलों में लिए जाएंगे, जहां मतदाता की मैपिंग नहीं हो पाई हो या रिकॉर्ड में किसी प्रकार की विसंगति पाई गई हो। ऐसे अनमैप्ड मतदाताओं को चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित 11 दस्तावेजों में से किसी एक दस्तावेज की प्रति इन्यूमरेशन फॉर्म के साथ जमा करनी होगी।
Jharkhand Voter List Revision 2026:इआरओ करेंगे सत्यापन
अनमैप्ड मतदाताओं से जुड़े मामलों की सुनवाई इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (इआरओ) करेंगे। इआरओ इन्यूमरेशन फॉर्म और उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों के आधार पर मतदाता का सत्यापन करेंगे। सत्यापन पूरा होने के बाद पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची के ड्राफ्ट में शामिल किया जाएगा।
Highlights


















