Jharkhand Weather Alert: 2-3 अप्रैल में बढ़ेगी गर्मी और उमस, 4 अप्रैल से बारिश और आंधी का Yellow Alert

 झारखंड में 2-3 अप्रैल को तापमान बढ़ेगा, कई जिलों में उमस और लू का खतरा, 4 अप्रैल से बारिश, वज्रपात और आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी।


Jharkhand Weather Alert रांची: झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। 2 और 3 अप्रैल को राज्य के सभी जिलों में तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ने और उमस बढ़ने की संभावना है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने खास तौर पर कुछ जिलों में लू जैसी स्थिति बनने की चेतावनी दी है।

Jharkhand Weather Alert:इन जिलों में गर्मी और उमस का ज्यादा असर

मौसम विभाग के अनुसार धनबाद, बोकारो, देवघर, दुमका, पाकुड़, जामताड़ा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में गर्मी और उमस का असर अधिक रहेगा। इन इलाकों में लू चलने की स्थिति भी बन सकती है। विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।


Key Highlights

  • 2-3 अप्रैल को झारखंड में तापमान 3-4°C बढ़ने की संभावना

  • कई जिलों में उमस और लू जैसी स्थिति का अलर्ट

  • 4 अप्रैल को आंधी, बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट

  • 5 अप्रैल को भी मौसम खराब रहने के आसार

  • रांची में 7 अप्रैल तक बारिश और तेज हवा की संभावना


Jharkhand Weather Alert:4 अप्रैल से बदलेगा मौसम, येलो अलर्ट जारी

4 अप्रैल को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। रांची सहित गढ़वा, पलामू, चतरा, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, खूंटी, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो और गुमला जिलों में दोपहर बाद मेघ गर्जन के साथ वज्रपात, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Jharkhand Weather Alert:5 अप्रैल को भी जारी रहेगा असर

मौसम विभाग के मुताबिक 5 अप्रैल को भी राज्य के सभी जिलों में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना बनी रहेगी। लोगों को इस दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Jharkhand Weather Alert:रांची में 7 अप्रैल तक बारिश और तेज हवा के आसार

रांची जिले में 7 अप्रैल तक मौसम का असर बना रहेगा। इस दौरान आकाश में बादल छाए रहेंगे, मेघ गर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।

Saffrn

Trending News

RIMS Admission Scam: Ranchi में 3 करोड़ की ठगी, कारोबारी को...

 रांची में RIMS एडमिशन के नाम पर 3 करोड़ की ठगी, कारोबारी को फंसाने के लिए गाड़ी में नशीला पदार्थ रखा गया, दंपती पर...

Jharkhand High Court Update: सूचना आयुक्त नियुक्ति पर सुनवाई, 5 नाम...

 झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज, 5 नाम राजभवन भेजे गए, हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई 13 अप्रैल तय की।Jharkhand High Court Update...

JEE Main 2 Exam Update: Ramgarh की Radha Govind University में...

 रामगढ़ की राधा गोविंद यूनिवर्सिटी में JEE Main 2 परीक्षा रद्द, कंप्यूटर छेड़छाड़ और मॉनिटर बदलने के मामले में TCS ने लिया बड़ा फैसला।JEE...

Jharkhand Crime News: तंत्र-मंत्र के नाम पर 12 साल की बच्ची...

झारखंड के विष्णुगढ़ में 12 साल की बच्ची की बलि, मां ने तांत्रिक के कहने पर करवाई हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया...

Jharkhand Weather Update: अप्रैल में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी, Heat Wave...

झारखंड में अप्रैल के दौरान मौसम में लगातार बदलाव, महीने के अंत तक तापमान 42 डिग्री पार करने की संभावना, हीट वेव का खतरा।Jharkhand...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img