Jharkhand Weather: झारखंड में भारी बारिश का Alert, 13 से 16 अगस्त तक कई जिलों में तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी

झारखंड में 13 से 16 अगस्त तक भारी बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट है।


Jharkhand Weather रांची: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने और मॉनसून के सक्रिय होने से झारखंड में बारिश का दौर तेज होने वाला है। मौसम विभाग ने 13 से 15 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा, वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

13 अगस्त को रांची सहित गुमला, खूंटी, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, लोहरदगा, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Jharkhand Weather
Jharkhand Weather

Key Highlights

  • 13 से 15 अगस्त तक झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी

  • 14 अगस्त को छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट

  • रांची समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

  • 16 अगस्त को कोल्हान और दक्षिणी जिलों में भारी बारिश के आसार

  • झारखंड में अब तक सामान्य से 21 प्रतिशत कम बारिश


Jharkhand Weather: 14 अगस्त को इन जिलों में Orange Alert

14 अगस्त को मौसम और ज्यादा खराब रहने की संभावना है। गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में तेज हवा, वज्रपात और भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी और बोकारो में तेज हवा, वज्रपात और भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट रहेगा। 15 अगस्त को रांची में बारिश अपेक्षाकृत कम होने की संभावना है, लेकिन राज्य के अन्य हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

16 अगस्त को खूंटी, रांची के कुछ हिस्सों, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Jharkhand Weather: झारखंड में सामान्य से 21 प्रतिशत कम बारिश

झारखंड में एक जून से 12 अगस्त तक सामान्य से 21 प्रतिशत कम बारिश हुई है। वहीं राजधानी रांची में इस अवधि में सामान्य से नौ प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गयी है। पश्चिमी सिंहभूम में स्थिति इसके उलट रही और यहां सामान्य से 21 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।

बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Jamshedpur News: जिउतिया पर रील बनाने के दौरान दो बहनें नदी...

 जमशेदपुर के गांधी घाट पर जिउतिया पर्व के दौरान रील बनाने के लिए नदी में उतरीं दो बहनें तेज बहाव में डूब गयीं। बड़ी...

India West Indies T20: रांची में मैच की तैयारी पूरी, 1600...

 रांची में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज टी-20 के लिए JSCA की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। टिकट काउंटर तैयार हैं, जबकि फेक टिकट वायरल...

Ranchi Crime: किराया मांगने पहुंची मकान मालकिन पर हथौड़े से हमला,...

 रांची के न्यू नगर दीपाटोली में किराया मांगने गयी मकान मालकिन पर किरायेदार ने लोहे के हथौड़े से हमला कर दिया। बचाने पहुंचे भतीजे...