Jharkhand Weather Alert: रांची समेत कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

Jharkhand Weather Alert:झारखंड में अगले तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट, रांची समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी। राज्य में सामान्य से 20% अधिक वर्षा दर्ज।


Jharkhand Weather Alert:रांची: झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने रांची समेत राज्य के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों तक राज्य में लगातार बारिश की संभावना जताई गई है। खासकर उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं शेष जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने बुधवार को पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, गोड्डा, साहिबगंज, जामताड़ा, पाकुड़, देवघर, दुमका और धनबाद जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटों में पूर्वी सिंहभूम में सबसे अधिक 79.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। दुमका में 79 मिमी, पाकुड़ में 69 मिमी, गढ़वा में 55.5 मिमी, बोकारो में 50.6 मिमी, जामताड़ा में 50.4 मिमी, धनबाद में 49.8 मिमी, हजारीबाग में 40 मिमी और रांची में 23.6 मिमी बारिश हुई।


Key Highlights:

  • झारखंड में अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना

  • रांची समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

  • उत्तरी जिलों में भारी बारिश का अनुमान

  • पिछले 24 घंटे में जमकर बरसे बादल, पूर्वी सिंहभूम में 79.2 मिमी बारिश

  • एक जून से अब तक राज्य में सामान्य से 20% अधिक वर्षा


Jharkhand Weather Alert:एक जून से अब तक राज्य में 1113.9 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो कि सामान्य वर्षा 927.9 मिमी से 20% अधिक है। वहीं रांची में इस अवधि में 1413.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य से 50% ज्यादा है।

राज्य का तापमान भी गिरावट पर है। रांची का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री रहा। वहीं राज्य में गोड्डा का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राज्य में सबसे अधिक दर्ज हुआ।

Https://22scope.com

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img