Jharkhand Weather : राज्य में मॉनसून ने एक बार किसानो की बेसब्री बढ़ा दी है। राज्य में मानसून कमजोर पड़ चुका है। बारिश आते आते रह गई। आने वाले तीन-चार दिनो में एक बार फिर सक्रिय हो सकता है। राज्य में साइक्लोनिक सर्कुलेशन कमजोर पड़ गया है जिसके कारण बारिश 3-4 दिनों बाद अच्छी खासी हो सकती है।
हल्के से मध्यम दर्जे की हो सकती है बारिश
मौसम विभाग की माने तो आज से राज्य में बादल छाए रहते हैं। इस दौरान हल्की फुल्की मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान राज्य के तापमान में भी गिरावट भी दर्ज की गई है। इस दौरान तापमान अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस रहेगी वही न्यूनतम 23 डिग्री तापमान होगा। बारिश के लिये राज्यवासियों को और थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।




































