Jharkhand Urban Body Election 2026: बूथ कैप्चरिंग पर सख्त सजा, 23 फरवरी को 48 निकायों में Voting

Jharkhand Urban Body Election 2026: झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 में बूथ कैप्चरिंग पर सरकारी कर्मियों को 3 से 5 साल की सजा। 23 फरवरी को 48 निकायों में मतदान, 43 लाख से अधिक मतदाता।


Jharkhand Urban Body Election 2026 रांची: झारखंड में आगामी नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने स्पष्ट किया है कि मतदान कार्य में तैनात कोई भी सरकारी कर्मी यदि बूथ कैप्चरिंग या अन्य अनैतिक गतिविधियों में शामिल पाया जाता है और यह प्रमाणित होता है, तो उसे तीन से पांच वर्ष तक की सजा हो सकती है। इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

Jharkhand Urban Body Election 2026:बूथ कैप्चरिंग पर कड़ी सजा का प्रावधान

आयोग के अनुसार, आम नागरिकों द्वारा चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी करने पर एक से पांच वर्ष तक की सजा का प्रावधान है। हालांकि सरकारी कर्मचारियों या पदाधिकारियों के मामले में न्यूनतम सजा तीन वर्ष निर्धारित की गई है। दोष सिद्ध होने पर संबंधित कर्मी की नौकरी भी जा सकती है। निर्वाचन आयोग ने सभी कर्मियों से स्वच्छ और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने की अपेक्षा जताई है।


Key Highlights

  1. बूथ कैप्चरिंग में दोषी सरकारी कर्मियों को न्यूनतम 3 वर्ष की सजा।

  2. आम नागरिकों के लिए 1 से 5 वर्ष तक की सजा का प्रावधान।

  3. 23 फरवरी 2026 को 48 नगर निकायों में एक साथ मतदान।

  4. 43.33 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान।

  5. मतगणना 27 फरवरी को, तीन लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू।


Jharkhand Urban Body Election 2026:43 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

इस गैर-दलीय आधार पर होने वाले चुनाव में राज्य के 43 लाख 33 हजार 574 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 22 लाख 7 हजार 203 पुरुष मतदाता, 21 लाख 26 हजार 227 महिला मतदाता और 144 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। राज्य के शहरी क्षेत्रों में लोकतांत्रिक भागीदारी को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।

Jharkhand Urban Body Election 2026:48 नगर निकायों में एक चरण में चुनाव

राज्य में कुल 48 नगर निकायों में एक ही चरण में 23 फरवरी 2026 को बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान होगा। इनमें 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत शामिल हैं। कुल 1,087 वार्डों के लिए 4,304 बूथ बनाए गए हैं। लगभग 50 हजार सरकारी कर्मी चुनाव ड्यूटी में तैनात रहेंगे।

प्रत्येक मतदान केंद्र पर प्रीजाइडिंग ऑफिसर सहित पांच निर्वाचन कर्मी मौजूद रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत हर बूथ पर एक पदाधिकारी और चार पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। मतदान केंद्र के 100 मीटर दायरे में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। उड़नदस्ता टीमों और वरीय अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जाएगा।

Jharkhand Urban Body Election 2026:मतगणना और बैलेट पेपर व्यवस्था

मतदान के बाद 27 फरवरी 2026 को मतगणना होगी। मतगणना स्थल बज्रगृह की सुरक्षा तीन स्तरों में सुनिश्चित की गई है। चुनाव आयोग ने बैलेट पेपर से मतदान कराने का निर्णय लिया है। महापौर या अध्यक्ष पद के लिए पिंक रंग का बैलेट पेपर और वार्ड पार्षद के लिए सफेद रंग का बैलेट पेपर उपयोग किया जाएगा। मतदाता वैध पहचान पत्र दिखाकर मतदान कर सकेंगे।

Highlights

Saffrn

Trending News

Bihar के ऊर्जा मंत्री ने कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी भंडारण...

Patna: बिहार के ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सोमवार को लखीसराय के कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना स्थल का...

13 अप्रैल को हजारीबाग यूथ विंग का रक्तदान शिविर, सांसद Manish...

Hazaribagh: हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल केंपस में आयोजित होने वाले भव्य रक्तदान शिविर को लेकर सभी...

Hazaribagh में एक्टिव हुआ नगर निगम, 15 साल बाद मुख्य नाले...

Hazaribagh: Hazaribagh शहर में नई सरकार के गठन के साथ ही नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर...

Bihar के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप’ की...

Bihar: आज Bihar के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में 'क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप' (CMG) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य...

बिहार के 38 जिलों में हरा चारा मानचित्रण अध्ययन की शुरुआत

पटना : राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ (COMFED) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISPC) के सहयोग से बिहार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img