Jharkhand Weather Update 13-05-2024: आज भी रांची समेत में 15 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट

रांची : Jharkhand Weather के मिजाज में 13 मई के लिए सबसे अहम Update यह है कि सोमवार को पूरे Jharkhand में मौसम का मिजाज पश्चिम बंगाल में पहुंचे बैसाखी के असर से बरसात सरीखा होने का अहसास दिलाने वाला ही बना रहेगा। काल बैसाखी के असर से पूर्वी Jharkhand के सभी जिलों में तेज हवाओं के साथ आसमान में बादलों के गरजने और बिजली के कड़कने की स्थिति बनने का अनुमान व्यक्त किया है।

इसके लिए राज्य में राजधानी रांची समेत 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी हुआ है। इसके चलते अधिकांश जिलों में सोमवार को तामपान में आंशिक उलटफेर देखने को मिल सकता है।

Jharkhand Weather  – आज उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों के जिलों वज्रपात की आशंका

Jharkhand Weather विभाग के रांची केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से पश्चिम बंगाल, उड़ीसा के तटीय इलाकों से बने चक्रवाती गतिविधियों के चलते सोमवार 13 मई को Jharkhand में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ तेज हवाएं चलेंगी। इन हवाओं की गति सतह पर 30 से 40 किमी प्रतिघंटा रहने का अनुमान है। इसी के साथ राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में आसमान में बादलों के गरजने के साथ बिजली के कड़कने की संभावना है।

Jharkhand Weather विभाग के रांची केंद्र की जारी विशेष बुलेटिन में कहा गया है कि 13 मई को रांची, खूंटी, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, सराइकेला – खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बादलों के गर्जन के साथ ही कहीं -कहीं तेज बारिश की स्थिति बनेगी। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

है। Jharkhand Weather विभाग के रांची केंद्र की जारी विशेष बुलेटिन में कहा गया है कि 13 मई को रांची, खूंटी, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, सराइकेला - खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बादलों के गर्जन के साथ ही कहीं -कहीं तेज बारिश की स्थिति बनेगी।
झारखंड में बारिश
Jharkhand Weather  : बदले मौसमी मिजाज में लगातार दूसरे दिन सबसे कूल रहा रांची

Jharkhand Weather विभाग की ओर से 13 मई सोमवार के लिए जारी विशेष बुलेटिन में कई जिलों में भारी वर्षा और ओलावृष्टि की प्रबल संभावना को देखते हुए जारी अलर्ट में जनसमान्य के लिए कुछ विशेष बिंदु का जिक्र किया गया है। आशंका व्यक्त की गई है कि बदले मौसमी मिजाज में जानमाल और संपत्ति के नुकसान के कुछ मामले हो सकते हैं। साथ ही बिजली आपूर्ति बाधित रह सकती है एवं परिवहन व्यवस्था भी बाधित हो सकती है। निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन सकती है। कई स्थानों पर भारी वर्षा के चलते कीचड़ की स्थिति भी बनेगी।

कृषि व बागवानी फसलों के साथ पौधरोपण भी ओलावृष्टि से नुकसान पहुंचने का अंदेशा व्यक्त किया गया है। Jharkhand में पिछले 24 घंटे में सभी हिस्से में आंधी और गरज के साथ हल्के-मध्यम बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश हजारीबाग में 30.6 मिमी रिकार्ड किया गया। इस दौरान Jharkhand में सबसे गर्म डाल्टनगंज रहा जहां तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सबसे ठंडा रांची रहा जहां तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा।

Jharkhand Weather – 13 मई का संभावित तापमान एकनजर में

रांची में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापपमान 23 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में अधिकतम 35 और न्यूनतम 24, गुमला में अधिकतम 36 और न्यूनतम 23, हजारीबाग में अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ में अधिकतम 36 और न्यूनतम 22, बोकारो में अधिकतम 36 और न्यूनतम 25, पलामू में अधिकतम 42 और न्यूनतम 28, लोहरदगा में अधिकतम 36 और न्यूनतम 23, लातेहार में अधिकतम 40 और न्यूनतम 28, गढ़वा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 28, चतरा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 28, कोडरमा में अधिकतम 41 और न्यूनतम 28,  देवघर में अधिकतम 35 और न्यूनतम 24.

धनबाद में अधिकतम 35 और न्यूनतम 24, दुमका में अधिकतम 35 और न्यूनतम 25, गिरिडीह में अधिकतम 38 और न्यूनतम 26, गोड्डा में अधिकतम 37 और न्यूनतम 26, जामताड़ा में अधिकतम 35 और न्यूनतम 25, पाकुड़ में अधिकतम 37 और न्यूनतम 26, साहिबगंज में अधिकतम 35 और न्यूनतम 26, सिमडेगा में अधिकतम 37 और न्यूनतम 23, सराइकेला में अधिकतम 36 और न्यूनतम 25, पूर्वी सिंहभूम में अधिकतम 36 और न्यूनतम 25 एवं पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

है। Jharkhand में पिछले 24 घंटे में सभी हिस्से में आंधी और गरज के साथ हल्के-मध्यम बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश हजारीबाग में 30.6 मिमी रिकार्ड किया गया।
Jharkhand Weather : झारखंड में बारिश
Jharkhand Weather  – वज्रपात-ओलावृष्टि के दौरान बचाव के लिए जारी एडवाइजरी

Jharkhand में 13 मई को भी कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ आसमान में बिजली कड़कने, वज्रपात और ओलावृष्टि की आशंका के मद्देनजर एडवाइजरी जारी की गई है। इसके मुताबिक, ओलावृष्टि से फसलों विशेषकर फलों और सब्जियों के तने, पत्तियों और पैदावार के प्रभावित होने की आशंका है।

एडवाइजरी में आम जनमानस को जल निकासी की व्यवस्था को सही करने को कहा गया है ताकि जलजमाव की स्थिति से बचा जा सके। साथ जल जमाव वाले इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी गई है ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी की आशंका को टाला जा सके। तैयार फल एवं सब्जियों की तुड़ाई कर किसान उन्हें सुरक्षित स्थानों पर स्टोर कर लें।

आंधी, आसमान में गर्जन और वज्रपात के दौरान लोगों को यथासंभव घर में ही बने रहने की सलाह दी गई है। इस दौरान इलेक्ट्रानिक उपकरणों, कॉर्डेड फोन आदि के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी गई है क्योंकि तारों के माध्यम से बिजली यात्रा कर सकती है और चोट या क्षति का कारण बन सकती है।

तेज हवा के झोंके से पेड़ों के गिरने और बिजली के तारों के क्षति पहुंच सकती है।

आंधी के दौरान दृश्यता कम हो सकती है। आंधी के बाद गिरे पेड़ की शाखाओँ और बिजली के लाइनों से दूर रहे क्योंकि बिजली का प्रवाह उसमें लाइव हो सकता है।

ओलावृष्टि के दौरान घर के अंदर या मजबूत वाहन में आश्रय लेना महत्वपूर्ण है। घर के बाहर रहने पर ऊंची जमीन या अलग-थलग पेड़ों से बचते हुए सुरक्षित स्थान पर आश्रय लें। Jharkhand Weather  Jharkhand Weather 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!