Jharkhand Weather Update 21-05-2024: आज गर्जन के साथ हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना

रांची : Jharkhand Weather के मिजाज में 21 मई के लिए सबसे अहम Update यह है कि मंगलवार को पूरे Jharkhand में मौसम का मिजाज मिलाजुला रहेगा। इसके चलते पूरे राज्य में फिलहाल लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। Jharkhand Weather विभाग के रांची केंद्र के अनुसार, मंगलवार 21 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं – कहीं गर्जन, अंधड़ और हल्के दर्जे की बारिश के साथ ही वज्रपात की संभावना है।

Jharkhand Weather विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, 21 मई मंगलवार को राज्य की राजधानी रांची और आसपास में बादलों की गतिविधि बनी रहेगी। इसके चलते गरज के साथ बारिश और बिजली कड़कने की स्थिति बनेगी। राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में आसमान बादलों की गतिविधि सक्रिय दिखने के साथ ही 30 से 40 किमी प्रतिघंटा के रफ्तार वाले तेज हवाओं का झोंका बहने का भी अनुमान है।

सबसे गर्म रहा डाल्टनगंज तो रांची सबसे कूल और सिमडेगा में हुई ज्यादा बारिश

Jharkhand Weather विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि अगले 24 घंटे में गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़ राजधानी रांची समेत अन्य सभी जिलों में बादलों की गतिविधि बनी रह सकती है एवं कहीं – कहीं बारिश भी हो सकती है। पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्से में हल्के-मध्यम दर्जे की बारिश का उल्लेख है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश सिमडेगा में 46.2 मिमी रिकार्ड हुई है। इस दौरान Jharkhand में सबसे गर्म डाल्टनगंज रहा जहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सबसे कूल रांची रहा जहां तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा।

Jharkhand में 21 मई का संभावित तापमान एकनजर में

रांची में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापपमान 26 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में अधिकतम 39 और न्यूनतम 27, गुमला में अधिकतम 40 और न्यूनतम 26, हजारीबाग में अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ में अधिकतम 39 और न्यूनतम 25, बोकारो में अधिकतम 39 और न्यूनतम 28, पलामू में अधिकतम 44 और न्यूनतम 29, लोहरदगा में अधिकतम 40 और न्यूनतम 26, लातेहार में अधिकतम 42 और न्यूनतम 29, गढ़वा में अधिकतम 44 और न्यूनतम 29, चतरा में अधिकतम 40 और न्यूनतम 29, कोडरमा में अधिकतम 40 और न्यूनतम 29,  देवघर में अधिकतम 40 और न्यूनतम 27, धनबाद में अधिकतम 40 और न्यूनतम 27, दुमका में अधिकतम 40 और न्यूनतम 28, गिरिडीह में अधिकतम 39 और न्यूनतम 28, गोड्डा में अधिकतम 40 और न्यूनतम 29, जामताड़ा में अधिकतम 40 और न्यूनतम 28, पाकुड़ में अधिकतम 40 और न्यूनतम 28, साहिबगंज में अधिकतम 39 और न्यूनतम 28, सिमडेगा में अधिकतम 40 और न्यूनतम 26, सराइकेला में अधिकतम 41 और न्यूनतम 28, पूर्वी सिंहभूम में अधिकतम 41 और न्यूनतम 28 एवं पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

India vs West Indies T20: रांची पहुंचे खिलाड़ियों को मिलेगा झारखंडी...

India vs West Indies T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में टी-20 मुकाबला खेला जाना है। मैच से...

Rupi Soren Last Rites: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा आज नेमरा...

Rupi Soren Last Rites, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके...

Rupi Soren Untold Story: शिबू सोरेन के संघर्ष के पीछे रूपी...

Rupi Soren Untold Story, रांची: झारखंड आंदोलन की कहानी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। महाजनी प्रथा...