Jharkhand Weather Update 22-05-2024: आज गर्जन के साथ हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना

रांची : Jharkhand Weather के मिजाज में 22 मई के लिए सबसे अहम Update यह है कि बुधवार को पूरे Jharkhand में मौसम का मिजाज मिलाजुला रहेगा। इसके चलते पूरे राज्य में फिलहाल लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। Jharkhand Weather विभाग के रांची केंद्र के अनुसार, मंगलवार 22 मई को राज्य के कई हिस्सों में कहीं – कहीं गर्जन, अंधड़ और हल्के दर्जे की बारिश के साथ ही वज्रपात की संभावना है।

Jharkhand Weather विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, 22 मई बुधवार को राज्य में चार जिलों को छोड़कर अन्य में बादलों की गतिविधि बनी रहेगी। इसके चलते गरज के साथ बारिश और बिजली कड़कने की स्थिति बन सकती है। राज्य के कई हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा के रफ्तार वाले तेज हवाओं का झोंका बहने का भी अनुमान है। साथ ही कहा गया कि राज्य में अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान कोई विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है।

सबसे गर्म रहा डाल्टनगंज तो रांची सबसे कूल और सिमडेगा में हुई ज्यादा बारिश

Jharkhand Weather विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि अगले 24 घंटे में गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़ राजधानी रांची समेत अन्य सभी जिलों में बादलों की गतिविधि बने रहने की संभावना है। साथ ही कहीं – कहीं बारिश भी हो सकती है। पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्से में हल्के-मध्यम दर्जे की बारिश का उल्लेख है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम के मंझारी में 40 मिमी रिकार्ड हुई है। इस दौरान Jharkhand में सबसे गर्म गढ़वा रहा जहां तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सबसे कूल देवघर रहा जहां तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस तक गिरा।

Jharkhand में 22 मई का संभावित तापमान एकनजर में

रांची में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापपमान 24 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में अधिकतम 37 और न्यूनतम 25, गुमला में अधिकतम 38 और न्यूनतम 24, हजारीबाग में अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ में अधिकतम 38 और न्यूनतम 23, बोकारो में अधिकतम 39 और न्यूनतम 28, पलामू में अधिकतम 42 और न्यूनतम 28, लोहरदगा में अधिकतम 38 और न्यूनतम 24, लातेहार में अधिकतम 40 और न्यूनतम 28, गढ़वा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 28, चतरा में अधिकतम 41 और न्यूनतम 28, कोडरमा में अधिकतम 39 और न्यूनतम 27,  देवघर में अधिकतम 39 और न्यूनतम 28, धनबाद में अधिकतम 39 और न्यूनतम 28, दुमका में अधिकतम 39 और न्यूनतम 27, गिरिडीह में अधिकतम 38 और न्यूनतम 27, गोड्डा में अधिकतम 39 और न्यूनतम 27, जामताड़ा में अधिकतम 39 और न्यूनतम 27, पाकुड़ में अधिकतम 39 और न्यूनतम 27, साहिबगंज में अधिकतम 38 और न्यूनतम 28, सिमडेगा में अधिकतम 39 और न्यूनतम 26, सराइकेला में अधिकतम 40 और न्यूनतम 28, पूर्वी सिंहभूम में अधिकतम 40 और न्यूनतम 28 एवं पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

Jharkhand State Bar Council: झारखंड स्टेट बार काउंसिल में अब 32...

Jharkhand State Bar Council: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के गठन में एक अहम बदलाव किया गया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने काउंसिल के...

Patna Protest FIR: पटना में बवाल के बाद बड़ा एक्शन, 120...

Patna Protest FIR: राजधानी पटना में विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा और अशांति की जांच पुलिस ने तेज़ कर दी है। इस सिलसिले में,...

Reliance Foundation Rural Women Entrepreneurs: ग्रामीण महिलाओं की बदली तस्वीर! रिलायंस...

Reliance Foundation Rural Women Entrepreneurs: ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के मकसद से रिलायंस फाउंडेशन और नीति आयोग के 'वीमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफॉर्म'...