Jharkhand Weather Update 25-05-2024: आज गर्जन के साथ हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना

रांची : Jharkhand Weather के मिजाज में 25 मई के लिए सबसे अहम Update यह है कि शनिवार को पूरे Jharkhand में मौसम का मिजाज बादलों की गतिविधि से मिलाजुला रहेगा। इसके चलते पूरे राज्य में फिलहाल लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। Jharkhand Weather विभाग के रांची केंद्र के अनुसार, शनिवार 25 मई को राज्य के कई हिस्सों में कहीं – कहीं गर्जन, अंधड़ और हल्के दर्जे की बारिश के साथ ही वज्रपात की संभावना है।

Jharkhand Weather विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, 25 मई शनिवार को राज्य में अधिकांश हिस्सों में बादलों की गतिविधि बनी रहेगी। इसके चलते राज्य के उत्तर पूर्वी, दक्षिणी तथा मध्य भागों में गरज के साथ बारिश और बिजली कड़कने की स्थिति बन सकती है। राज्य के कई हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा के रफ्तार वाले तेज हवाओं का झोंका बहने का भी अनुमान है। साथ ही कहा गया कि राज्य में अभी 2 दिनों अधिकतम तापमान कोई विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है। उसके बाद इसमें 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने का अनुमान है।

सबसे गर्म रहा डाल्टनगंज तो रांची सबसे कूल और खूंटी में हुई ज्यादा बारिश

Jharkhand Weather विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि अगले 24 घंटे में राजधानी रांची समेत सभी जिलों में बादलों की गतिविधि बने रहने की संभावना है। साथ ही कहीं – कहीं बारिश भी हो सकती है। पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्से में हल्के-मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश खूंटी में 51 मिमी रिकार्ड हुई है। इस दौरान Jharkhand में सबसे गर्म डाल्टनगंज रहा जहां तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सबसे कूल रांची रहा जहां तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा।

Jharkhand में 25 मई का संभावित तापमान एकनजर में

रांची में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापपमान 24 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में अधिकतम 35 और न्यूनतम 25, गुमला में अधिकतम 36 और न्यूनतम 24, हजारीबाग में अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ में अधिकतम 36 और न्यूनतम 23, बोकारो में अधिकतम 36 और न्यूनतम 25, पलामू में अधिकतम 39 और न्यूनतम 28, लोहरदगा में अधिकतम 36 और न्यूनतम 24, लातेहार में अधिकतम 37 और न्यूनतम 28, गढ़वा में अधिकतम 39 और न्यूनतम 28, चतरा में अधिकतम 39 और न्यूनतम 28, कोडरमा में अधिकतम 38 और न्यूनतम 28,  देवघर में अधिकतम 37 और न्यूनतम 26, धनबाद में अधिकतम 37 और न्यूनतम 26, दुमका में अधिकतम 36 और न्यूनतम 25, गिरिडीह में अधिकतम 36 और न्यूनतम 26, गोड्डा में अधिकतम 38 और न्यूनतम 26, जामताड़ा में अधिकतम 37 और न्यूनतम 25, पाकुड़ में अधिकतम 38 और न्यूनतम 26, साहिबगंज में अधिकतम 36 और न्यूनतम 26, सिमडेगा में अधिकतम 36 और न्यूनतम 25, सराइकेला में अधिकतम 37 और न्यूनतम 27, पूर्वी सिंहभूम में अधिकतम 37 और न्यूनतम 27 एवं पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

Saffrn

Trending News

Jharkhand Homeguard Case: Pakur में Inspector पर Corruption और Misconduct के...

 झारखंड होमगार्ड में बड़ा विवाद, पाकुड़ के इंस्पेक्टर प्रकाश रंजन पर रिश्वत मांगने और अमानवीय व्यवहार के आरोप, डीआईजी ने जारी किया शो-कॉज नोटिस।Jharkhand...

Ranchi Railway Update: Lohardaga Route पर नई MEMU Train का प्रस्ताव,...

 रांची-लोहरदगा रेलखंड पर बढ़ती भीड़ के बीच नई मेमू ट्रेन का प्रस्ताव, मंजूरी मिलते ही पांचवां फेरा शुरू, रेलवे ने दी जानकारी।Ranchi Railway Update...

Jharkhand Cricket Controversy: U-19 Tournament में ‘External Players’ पर बवाल, उम्र...

 झारखंड अंडर-19 क्रिकेट में बाहरी खिलाड़ियों की एंट्री से विवाद, पश्चिम सिंहभूम टीम में बंगाल के खिलाड़ियों को शामिल करने पर नियमों और उम्र...

Airfare Hike News: Fuel Charge बढ़ने से Ranchi Flights महंगी, यात्रियों...

 मिडिल ईस्ट तनाव के चलते ईंधन महंगा, इंडिगो ने फ्यूल चार्ज बढ़ाया, रांची से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता सहित कई रूट पर हवाई किराया बढ़ा।Airfare...

Bokaro Encounter News: गोडाबाली पहाड़ी पर Police-Encounter में घायल हुआ अपराधी...

 बोकारो के बालीडीह में पुलिस मुठभेड़, प्रिंस गुप्ता उर्फ भाटिया गिरफ्तार, रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, हथियार और मोबाइल बरामद।Bokaro Encounter News बोकारो: झारखंड के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img