Jharkhand Weather Update: रांची में तापमान 2.5°C गिरा, कांके में पारा 8°C तक पहुंचा, Cold Wave Alert in Ranchi

रांची में तापमान में 2.5°C की गिरावट, कांके में पारा 8°C तक पहुंचा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में ठंड और बढ़ने की चेतावनी दी है।


Jharkhand Weather Update: झारखंड में ठंड ने बढ़ाई रफ्तार, रांची में 24 घंटे में पारा गिरा 2.5 डिग्री

झारखंड में सर्दी ने दस्तक दे दी है। बीते 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम है। वहीं, अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले एक दिन में रांची में न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री और अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री की कमी आई है।

राजधानी से सटे कांके में पारा 8°C तक पहुंच गया है, जिससे सुबह और शाम के समय कनकनी महसूस की जा रही है। सड़कों पर लोगों ने जैकेट, स्वेटर और मफलर निकाल लिए हैं।


Key Highlights:

  • रांची में 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2.5°C की गिरावट दर्ज

  • राजधानी का न्यूनतम तापमान 11.8°C, अधिकतम 25.8°C रहा

  • कांके में पारा 8°C तक लुढ़का, सुबह-शाम ठंडी हवा से बढ़ी कनकनी

  • उत्तर भारत की बर्फबारी का असर झारखंड में दिखने लगा

  • मौसम विभाग ने अगले 2–3 दिन में तापमान में 3–4°C गिरावट की चेतावनी दी

  • मेदिनीनगर, जमशेदपुर, बोकारो और चाईबासा में भी तापमान सामान्य से नीचे


Jharkhand Weather Update:

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार, उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर अब झारखंड में साफ दिखाई दे रहा है। ठंडी हवाओं के कारण अगले दो से तीन दिनों में तापमान में 3–4°C की और गिरावट हो सकती है।

मेदिनीनगर में अधिकतम तापमान 29.2°C और न्यूनतम तापमान 10.1°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.8 डिग्री कम है। पिछले 24 घंटे में यहां भी 1.2 डिग्री की गिरावट हुई।

Jharkhand Weather Update:

जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 13.8°C, बोकारो में 11.6°C और चाईबासा में 14.6°C दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने चेताया है कि आने वाले दिनों में सुबह के समय कोहरा और धुंध बढ़ेगी और कई हिस्सों में शीतलहरी का प्रभाव दिखेगा।

राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों और छत्तीसगढ़ सीमा से सटे क्षेत्रों में शीतलहर चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह के समय बाहर निकलते वक्त सतर्क रहने और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img