Jharkhand Weather Update: आज से बदलेगा मौसम, 24 सितंबर को भारी बारिश का Orange Alert

झारखंड में 22 सितंबर से मौसम बदलने की संभावना है। कई जिलों में तेज हवा, वज्रपात और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 24 सितंबर को ऑरेंज अलर्ट है।


Jharkhand Weather Update :झारखंड में 22 सितंबर से मौसम में बदलाव शुरू होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा, वज्रपात और बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अलग-अलग दिनों के लिए कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Jharkhand Weather Update:22 सितंबर से बदलेगा झारखंड का मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 22 सितंबर को पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में तेज हवा चलने के साथ वज्रपात और बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में आसमान में बादल छाये रहने और तेज हवा चलने की संभावना है।

23 सितंबर को रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में तेज हवा, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Jharkhand Weather Update:24 सितंबर को Orange Alert

24 सितंबर को मौसम और सक्रिय होने की संभावना है। रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और गुमला में वज्रपात के साथ तेज हवा और भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

25 सितंबर को पलामू, चतरा और लातेहार में वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है।

Jharkhand Weather Update:झारखंड में अब भी सामान्य से 7 प्रतिशत कम बारिश

मॉनसून अवधि एक जून से 30 सितंबर के दौरान 21 सितंबर तक झारखंड में सामान्य से सात प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गयी है। राज्य में इस अवधि में सामान्य बारिश 962.4 मिलीमीटर होती है, जबकि अब तक 891 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है।

हालांकि रांची में बारिश का आंकड़ा सामान्य से अधिक है। राजधानी में एक जून से 21 सितंबर तक सामान्य 980.3 मिलीमीटर के मुकाबले 1071.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है। यानी रांची में सामान्य से करीब नौ प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।

Our YuoTube Channel : https://youtube.com/22scope


Key Highlights

  1. 22 सितंबर से झारखंड में मौसम बदलने की संभावना है।
  2. पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में येलो अलर्ट जारी।
  3. 23 सितंबर को 11 जिलों में तेज हवा, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी।
  4. 24 सितंबर को रांची समेत पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी।
  5. 21 सितंबर तक झारखंड में सामान्य से सात प्रतिशत कम बारिश हुई, जबकि रांची में नौ प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गयी।

Jharkhand Weather Update:25 सितंबर तक कई जिलों में बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से 25 सितंबर तक झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में मौसम सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से वज्रपात के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे नहीं रहने की सलाह दी है। तेज हवा और भारी बारिश के दौरान भी सावधानी बरतने की जरूरत है।

Gaya Pitru Paksha: पिंडदान के लिए लॉन्च हुआ पोर्टल, घर बैठे...

 पितृपक्ष में गयाजी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जिला प्रशासन ने आधिकारिक पोर्टल और मोबाइल एप लॉन्च किया है। ऑनलाइन पंजीकरण समेत कई सुविधाएं...

Jharkhand Cabinet: श्वेता शर्मा को मिल सकती है मंत्री पद की...

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा के हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चा तेज है। 26 सितंबर के बाद...

Jharkhand Police Constable: 888 अभ्यर्थियों की नियुक्ति अब भी अटकी, Supreme...

 झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2015 के 888 सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति अब तक नहीं हुई है। सुप्रीम कोर्ट की चार सप्ताह की समय सीमा...