रांची. झारखंड के नए राज्यपाल संतोष गंगवार आज रांची पहुंच गये। यहां उन्हें रांची एयर पोर्ट पर झारखंड सरकार द्वारा स्वागत किया गया। उन्हें लेने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद एयर पोर्ट पहुंचे थे। वहीं इस दौरान नये राज्यपाल को गॉड ऑफ ओनर भी दिया गया।
Highlights
झारखंड के नए राज्यपाल पहुंचे रांची
वहीं संतोष गंगवार के रांची पहुंचने पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर उनके स्वागत का फोटो शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखा, इसमें उन्होंने लिखा, ‘भगवान बिरसा मुंडा और वीर शहीद सिदो-कान्हू की वीर भूमि पर राज्य के मनोनीत राज्यपाल आदरणीय संतोष गंगवार जी का हार्दिक स्वागत, अभिनंदन और जोहार।’
वहीं इससे पहले आज ही झारखंड के पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन से मुलाकात की। इसके बाद हेमंत सोरेन ने उन्हें विदाई के लिए खुद रांची एयर पोर्ट पहुंचे। यहां से सीपी राधाकृष्णन महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गये।