Breaking : पहलगाम हमले पर मंत्री इरफान का बड़ा बयान, अगर पीएम आतंकियों से बदला नहीं ले सकते तो कांग्रेस है तैयार…

Breaking

Ranchi : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मंत्री इरफान अंसारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि इस घटना में कम से कम 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई है, जिससे न केवल झारखंड बल्कि पूरा देश मर्माहत है।

ये भी पढ़ें- इस दिन गिर जाएगी Maiyan Samman Yojna की राशि, डीसी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक… 

Breaking : यह एक दिल दहला देने वाली घटना है

इरफान अंसारी ने कहा, “यह एक दिल दहला देने वाली घटना है। कांग्रेस पीड़ित परिवारों के साथ दिल से खड़ी है और हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि इस घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।”

ये भी पढ़ें- Babulal Marandi ने सीएम के विदेश दौरे पर उठाया सवाल-“घूमने गए हैं सीएम, जनता की कमाई को कर रहे बर्बाद” 

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “जब-जब प्रधानमंत्री विदेश यात्रा पर जाते हैं, तब ऐसे आतंकी हमले होते हैं। देश जानना चाहता है कि 56 इंच का सीना अब कहां है?” अगर प्रधानमंत्री आतंकियों से बदला नहीं ले सकते तो कांग्रेस इसके लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें- Giridih : शादी के दिन दूल्हा हुआ गायब! जंगल में पेड़ से झूलती मिला शव, जांच में जुटी पुलिस… 

Breaking : आतंकवाद का कोई धर्म या जाति नहीं होता

उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि वे इस मुद्दे पर राहुल गांधी से सलाह लें और राष्ट्रहित में निर्णय लें। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह मुद्दे को भटकाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस ने साफ किया कि वह आतंकवाद के खिलाफ हर सख्त कदम में सरकार के साथ खड़ी है, लेकिन जवाबदेही से पीछे हटने नहीं देगी।

ये भी पढ़ें- Bokaro : तालाब से व्यक्ति का तैरता हुआ शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस… 

मंत्री ने कहा कि ये समय घटना को पकड़ के और निंदा करने का समय नहीं बल्कि पीएम मोदी को बाध्य करने का समय है ताकि सब मिल कर एक साथ इसको ले कर लड़े। पहलगाम में जब गोलियां चला रही थी तो नाम पूछा जा रहा था क्या? एक सैयद की भी मौत हुई है।

घटना के लिए पीएम मोदी और अमित शाह जिम्मेदार हैं-इरफान

वहीं बाबूलाल के बयान पर कहा कि आज पूरी जानता और देश विदेश कांग्रेस पार्टी मारे गए लोगों पर संवेदनाए व्यक्त कर रही है और बाबूलाल जी बोल रहे मुझे शर्म आता है कि उनकी ऐसी मानसिकता है। आतंकी का कोई जात नहीं होता ये बात बाबूलाल तक पहुँचा दीजिएगा। इस बयान के लिए बाबूलाल को माफ़ी मांगना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Bokaro : पहलगाम अटैक पर पाकिस्तान को बोला थैंक यू, युवक गिरफ्तार… 

वहीं बीजेपी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी मामला को डाइवर्ट कर रही है आतंकवादियों का कोई जात नहीं होता है। इस घटना के लिए पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ज़िम्मेदार है।

करिश्मा सिन्हा की रिपोर्ट–

 

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...