झारखंड के विकास कच्छप ने रचा इतिहास, U-17 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में बनाई जगह

रांची. 21 जुन 2024 से 25 जुन 2024 तक अम्मान (जॉर्डन) में आयोजित होने वाले U-17 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के लिए आज भारतीय कुश्ती टीम का चयन दिल्ली के IG स्टेडियम में हुआ। इसमें झारखंड के विकास कच्छप ने 48kg-भार वर्ग में पहला स्थान प्राप्त कर भारतीय कुश्ती टीम में जगह बनायी।

विकास कछप ने अपनी पहली कुश्ती में राजस्थान के पहलवान को 8-0, दूसरी कुश्ती में मध्य प्रदेश के पहलवान को 5-1, सेमीफाइनल कुश्ती में महाराष्ट्र के पहलवान को 7-2, फाइनल कुश्ती में हरियाणा के पहलवान को 3-2 से हराकर U-17 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। विकास कच्छप झारखंड के पहले बालक पहलवान है, जो झारखंड से U-17 आयु वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

U-17 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप

झारखंड के पहलवान विकास कच्छप के U-17 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय कुश्ती टीम में चयन होने पर झारखंड राज्य कुश्ती संघ और सभी जिला कुश्ती एवं झारखंड राज्य कुश्ती परिवार व खेल विभाग झारखंड ने शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Video thumbnail
JSSC CGL पेपर लीक में फंस गया पेंच, FSL रिपोर्ट बनेगा सबूत, अदालत पर टिकीं नजरें | Jharkhand News |
05:38
Video thumbnail
रात 10 बजे की बड़ी ख़बरें | Jharkhand News | Today News | News @22SCOPE Big News | (10-04-2025)
11:02
Video thumbnail
कांग्रेस अब अपने एजेंडे को लेकर बढ़ेगी आगे, चुनावी वादे होंगे पहली प्राथमिकता, और क्या जानिये...
04:44
Video thumbnail
शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के बड़े एलान के बाद भी अभिभावक परेशान, क्या होगा समाधान | News 22Scope |
04:28
Video thumbnail
रामगढ़: हैवी ब्लास्टिंग से रैयत का घर क्षतिग्रस्त, पीड़ित परिवार ने सिरका कोलयरी प्रबंधन को लिखा पत्र
03:24
Video thumbnail
बोकारो में विस्थापित आंदोलन के शहीद प्रेम महतो के आवास पहुंचे बाबूलाल, आंदोलन को ले... News 22Scope
03:57
Video thumbnail
JPSC के अभ्यर्थी घेरेंगे आयोग का दफ्तर, नहीं हुआ कैलेंडर का एलान तो क्या होगी रणनीति | News 22Scope
05:51
Video thumbnail
नीतीश को अपशब्द कहने वालों पर भड़के सुनील पाण्डेय, कहा- NDA 200 पार...
05:11
Video thumbnail
अनिल टाईगर हत्याकांड को लोहरदगा से जोड़ डायवर्ट करने की क्यों हुई थी कोशिस, बाकी हैं आने कई जवाब
06:20
Video thumbnail
मंत्री चमरा के घर का होगा घेराव, आदिवासी संगठनों ने बनाई रणनीति, क्या है मायने | Jharkhand News |
05:28
Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
460,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -