झारखंड के विकास कच्छप ने रचा इतिहास, U-17 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में बनाई जगह

रांची. 21 जुन 2024 से 25 जुन 2024 तक अम्मान (जॉर्डन) में आयोजित होने वाले U-17 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के लिए आज भारतीय कुश्ती टीम का चयन दिल्ली के IG स्टेडियम में हुआ। इसमें झारखंड के विकास कच्छप ने 48kg-भार वर्ग में पहला स्थान प्राप्त कर भारतीय कुश्ती टीम में जगह बनायी।

विकास कछप ने अपनी पहली कुश्ती में राजस्थान के पहलवान को 8-0, दूसरी कुश्ती में मध्य प्रदेश के पहलवान को 5-1, सेमीफाइनल कुश्ती में महाराष्ट्र के पहलवान को 7-2, फाइनल कुश्ती में हरियाणा के पहलवान को 3-2 से हराकर U-17 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। विकास कच्छप झारखंड के पहले बालक पहलवान है, जो झारखंड से U-17 आयु वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

U-17 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप

झारखंड के पहलवान विकास कच्छप के U-17 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय कुश्ती टीम में चयन होने पर झारखंड राज्य कुश्ती संघ और सभी जिला कुश्ती एवं झारखंड राज्य कुश्ती परिवार व खेल विभाग झारखंड ने शुभकामनाएं दीं।

Ramgarh Excise Raid: रामगढ़ में उत्पाद विभाग की बड़ी छापेमारी, आखिर...

Ramgarh Excise Raid: जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने सोमवार को एक विशेष अभियान चलाया। डिप्टी...

Ranchi Shooting Range News: खेलगांव में औचक निरीक्षण के दौरान क्या...

Ranchi Shooting Range News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के...

Jamshedpur BJP Meeting: भाजपा नेताओं पर केस दर्ज होने के बाद...

Jamshedpur BJP Meeting: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जमशेदपुर मेट्रोपॉलिटन यूनिट ने शहर के लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति और BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं के...