रांचीः झारखंड में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आने वाले एक से दो दिनों में गरज के साथ बारिश होने के साथ संभावना जताई जा रही है।
रांची स्थित मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 3-4 नवंबर को हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही साथ राज्य में कहीं-कहीं बादल भी गरज सकती है। हालांकि 5 नवंबर के बाद मौसम फिर से पहले की तरह सामान्य हो जाएगा।
बारिश होने के बाद राज्य में ठंड भी दस्तक दे सकती है, क्योंकि इसके बाद तापमान 3-4 डिग्री तक गिर सकता है। जिसके कारण अब धीरे-धीरे ठंड भी बढ़ेगी।


