Patna में जिंदल इंडिया ने लॉन्च किया JLP शक्ति प्रोग्राम, रिटेलर और सब-डीलरों को मिलेगा विशेष लाभ

Patna: जिंदल (इंडिया) लिमिटेड की ओर से शुक्रवार को पटना में JLP शक्ति (Jindal Loyalty Program) का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कंपनी के सेल्स मैनेजर उदयनारायण दुबे ने कहा कि यह प्रोग्राम डीलरों के साथ-साथ अब रिटेलर और सब-डीलरों के लिए भी एक नया और मजबूत कदम है। उन्होंने बताया कि जिंदल इंडिया अब तक हमेशा अपने डीलरों पर विशेष ध्यान देती रही है, लेकिन अब कंपनी ने अपने नेटवर्क को और मजबूत करते हुए रिटेलर व सब-डीलरों को भी इस प्रोग्राम से जोड़ने का निर्णय लिया है।

JLP शक्ति के माध्यम से कंपनी समय-समय पर ग्राहकों से सुझाव और शिकायतें लेगी

JLP शक्ति के माध्यम से कंपनी समय-समय पर ग्राहकों से सुझाव और शिकायतें लेगी, साथ ही उन्हें कई प्रकार के लाभ और सुविधाएं भी प्रदान करेगी। कार्यक्रम का आयोजन पटना के प्रमुख बिल्डर एक्सक्लूसिव सत्या एंटरप्राइजेज की देखरेख में किया गया, जहां बड़ी संख्या में डीलर, रिटेलर और कंपनी प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने जिंदल इंडिया की इस नई पहल की सराहना करते हुए इसे व्यापारिक रिश्तों को और मजबूत करने वाला कदम बताया।

कंपनी अधिकारियों का कहना है कि JLP शक्ति प्रोग्राम से न सिर्फ ग्राहकों का भरोसा बढ़ेगा, बल्कि जिंदल इंडिया का बाजार में नेटवर्क भी और अधिक सशक्त होगा।

 

 

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!