महिला मुखिया ने जगाई शिक्षा की अलख, आत्मनिर्भर बन रहीं गांव की बेटियां

पटना : बिहार के सबसे छोटे शिवहर जिले में महिला मुखिया सशक्तिकरण और शिक्षा की मिसाल बनकर उभरी हैं। इस जिले के पुरनहिया ब्लॉक के दोस्तिया पंचायत की मुखिया सुनैना देवी ने शादी के बाद इस क्षेत्र को अपना घर बनाया और यहां बदलाव की मुहिम शुरू की। वर्ष 2022 में मुखिया पद का चुनाव लड़कर उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की और उसके बाद से लगातार महिलाओं को शिक्षा व आत्मनिर्भरता की राह दिखा रही हैं।

शिक्षा ही समाज को आगे ले जा सकती है – मुखिया सुनैना देवी

मुखिया सुनैना देवी का मानना है कि शिक्षा ही समाज को आगे ले जा सकती है। उन्होंने पंचायत की महिलाओं और लड़कियों के बीच नियमित संवाद कर उन्हें घर की चारदीवारी से बाहर निकलने, अपनी बात रखने और स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया। उनकी निरंतर कोशिशों का नतीजा अब दिख रहा है। आज दोस्तिया पंचायत की लगभग आधा दर्जन लड़कियां और महिलाएं पास के प्राइवेट स्कूलों में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं और अपनी मेहनत से कमाई कर रही हैं। इसके अलावा कई लड़कियां सरकारी शिक्षिका बनकर न सिर्फ खुद को सशक्त बना रही हैं, बल्कि पूरे इलाके के लिए महिला सशक्तिकरण की प्रेरणा बन गई हैं।

Mahila Mukhiya 1 22Scope News

सुनैना देवी स्वयं शिक्षा को लेकर बेहद सक्रिय रहती हैं

सुनैना देवी स्वयं शिक्षा को लेकर बेहद सक्रिय रहती हैं। वे पंचायत के हर बच्चे को स्कूल भेजने को सुनिश्चित करती हैं और स्कूल के अटेंडेंस रजिस्टर पर भी नजर रखती हैं। उनकी इस मुहिम से गांव की महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और वे अब बिना झिझक लोगों के बीच अपनी बात रख पा रही हैं। उनकी इन सराहनीय पहलों की पहचान करते हुए उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर स्वागत समिति में शामिल किया गया था, जो उनकी लोकप्रियता और कार्यों का प्रमाण है। वो कहती हैं कि शिक्षा हर व्यक्ति के लिए बेहद जरूरी है। मैं चाहती हूं कि मेरी पंचायत की हर लड़की और महिला पढ़े-लिखे और आत्मनिर्भर बने। घर से बाहर निकलकर वे अपनी पहचान बनाएं।

Mahila Mukhiya 2 22Scope News

यह भी पढ़े : एक अप्रैल से कचरा प्रबंधन के नए नियम लागू, 4 डिब्बों में देना होगा

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...