जियो क्लाउड गेमिंग: जियोगेम्स ऐप पर खेल सकेंगे हाई एंड इंटरैक्टिव ऑनलाइन गेम

Desk. जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ऑनलाइन गेमिंग उद्योग की शक्ल पूरी तरह बदलने वाले हैं। हाई-एनिमेशन या कहें हाई-एंड इंटरैक्टिव गेम खेलने के लिए अब मंहगे गैजेट्स की जरूरत नहीं रह जाएगी। जियो क्लाउड गेमिंग टेक्निक के जरिए क्लाउड गेम्स ऑनलाइन खेलने के लिए यूजर को बस एक अच्छे इंटरनेट कनेक्शन और जियोगेम्स ऐप की जरूरत पड़ेगी। लैपटॉप, पीसी, स्मार्टफोन, जियो सेट-टॉप बॉक्स और वेब ब्राउज़र पर गेमिंग की जा सकती है, वो भी बिना कुछ डाउनलोड किए। बस कोई भी गेम चुनिए और खेलना शुरू करिए। टेक्कन 7, एलडन और रिंग जैसे ट्रिपल-ए टाइटल गेम, अब जियो क्लाउड टेक्निक के माध्यम से आसानी से खेले जा सकेंगे।

गेमर्स 298 रु वाला जियोगेम्स ऐप का 28 दिनों की वैलेडिटी वाला प्लान ले सकते हैं। सब्सक्रिप्शन लेने पर जियोगेम्स पर उपलब्ध 500 ऑनलाइन गेम्स खेलने को मिलेंगे। इसके बावजूद गेमर्स अगर चाहें तो ‘स्टीम’ से अपने पसंदीदा गेम खरीद कर उन्हें जियो क्लाउड गेमिंग टेक्निक में जोड़ सकते हैं। यानी पूरा गेम अब जियो की क्लाउड गेमिंग पर शिफ्ट हो जाएगा। जियो की क्लाउड गेमिंग टेक्निक, हाईएंड ऑनलाइन गेमिंग के लिए मंहगे कंसोल की जरूरत को खत्म कर देगी। किसी भी ब्लूटूथ रिमोट के जरिए जियोगेम्स, गेमिंग कंसोल में तब्दील हो जाएगा। जियोगेम्स पर स्टूडेंट्स के लिए 48 रु का प्रो-पास सब्सक्रिप्शन भी उपलब्ध है, जो तीन दिनों तक वैलिड रहता है।

जियो की क्लाउड गेमिंग टेक्निक से उम्मीद लगाई जा रही है कि इससे देश में ई-स्पोर्ट्स को बढ़ावा मिलेगा। रिलायंस जियो ने इस क्लाउड गेमिंग टेक्नोलॉजी को दिल्ली के यशोभूमि में चल रही इंडिया-मोबाइल-कांग्रेस में प्रदर्शित किया है।

Saffrn

Trending News

रांची Sand Mining Illegal: बिना NOC 19 घाटों से बालू उठाव,...

रांची में बिना NOC 19 घाटों से बालू खनन जारी, रोज 200 से अधिक ट्रक शहर में प्रवेश, पुलिस की अनदेखी पर सवाल। Sand Mining...

झारखंड Treasury Scam Update: 1.87 लाख कर्मचारियों को देना होगा Self...

 झारखंड ट्रेजरी घोटाले के बाद सरकार सख्त, 1.87 लाख कर्मचारियों को स्वप्रमाणित घोषणा पत्र देना अनिवार्य, तभी होगा वेतन भुगतान।झारखंड Treasury Scam Update रांची:...

Jharkhand Treasury Audit: 2000 से अब तक सभी 33 कोषागारों की...

झारखंड में वित्त विभाग ने 2000 से अब तक सभी 33 कोषागारों की जांच की सिफारिश की। बोकारो-हजारीबाग घोटाले के बाद हाई लेवल कमेटी...

SSC GD Constable Exam 2026 Schedule जारी, अब मिलेगी Exam Week...

 एसएससी ने जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी किया। 27 अप्रैल से 30 मई तक चार चरणों में परीक्षा, उम्मीदवार चुन सकेंगे...

Jharkhand Excise Constable Exam 2026: आज 370 केंद्रों पर परीक्षा, 1.48...

 झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा 12 अप्रैल को 370 केंद्रों पर आयोजित, 1.48 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम।Jharkhand Excise Constable...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img