टोल प्लाजा पर लंबी कतारों से मिलेगा छुटकारा, जियो पेमेंट्स बैंक ‘एडवांस इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन’ का करेगा इस्तेमाल

 Desk. जियो पेमेंट्स बैंक को फ़ास्टैग ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन पर आधारित मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोल कलेक्शन सिस्टम को लागू करने के लिए दो टोल प्लाज़ा का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। जियो पेमेंट्स बैंक, एक डिजिटल-फर्स्ट पेमेंट्स बैंक है और जियो फ़ाइनेंशियल सर्विसेज़ लिमिटेड की सहायक कंपनी है। इसे गुरुग्राम – जयपुर के बीच शाहजहांपुर और मनोहरपुरा में प्रबंधन के लिए दो टोल प्लाज़ा मिले हैं । मल्टीलेन, फ़्री फ़्लो टोलिंग सिस्टम, टोल वसूल करने का एक तरीका है जिसमें वाहन की पहचान कर उसे क्लासिफ़ाई करना और टोल चार्ज करना शामिल है।

इस नई व्यवस्था में टोल प्लाज़ा पर गाड़ियों को रोकने, धीरे करने या किसी तय लेन में जाने की ज़रूरत नहीं पड़ती। वाहनों से टोल चार्ज करने के लिए रेडियो फ़ीक्वेंसी की पहचान, एएनपीआर, डेडिकेटेड शॉर्ट रेंज कम्युनिकेशन और ग्लोबल नैविगेशन सैटेलाइट सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है। इस तकनीक के इस्तेमाल से वाहनों को टोल प्लाज़ा पर रुकना नहीं पड़ेगा और यातायात सुचारु रूप से चलता रहेगा।

जियो पेमेंट्स बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ विनोद ईश्वरन ने कहा, “हमारा मिशन हर पेमेंट को डिजिटल बनाना, ढांचागत सुविधाओं को देश के कोने-कोने में पहुंचाना और देश के नागरिकों को बेहतर फाइनेंशियल सर्विस देना है। हम मोबिलिटी की क्षमता को लगातार बढ़ा रहे हैं ताकि टोल वसूल करने का काम बेहतर तरीके से किया जा सके।”

इन दोनों प्लाज़ा के अनुबंध भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (IHMCL) द्वारा लाए गए टेंडर के अंतर्गत किए गए हैं। जियो पेमेंट्स बैंक, पहले से ही देशभर के राजमार्गें पर 11 टोल प्लाज़ा का काम संभाल रहा है। टोल मैनेजमेंट के दो और नए प्रोजेक्ट मिलने के साथ ही जियो पेमेंट्स बैंक देश की ढांचागत सुविधाओं के काम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार नज़र आ रहा है। इस काम में उसे जियो प्लेटफ़ॉर्म्स की डिजिटल कार्यकुशलता की भी मदद मिलेगी।

Saffrn

Trending News

रांची Sand Mining Illegal: बिना NOC 19 घाटों से बालू उठाव,...

रांची में बिना NOC 19 घाटों से बालू खनन जारी, रोज 200 से अधिक ट्रक शहर में प्रवेश, पुलिस की अनदेखी पर सवाल। Sand Mining...

झारखंड Treasury Scam Update: 1.87 लाख कर्मचारियों को देना होगा Self...

 झारखंड ट्रेजरी घोटाले के बाद सरकार सख्त, 1.87 लाख कर्मचारियों को स्वप्रमाणित घोषणा पत्र देना अनिवार्य, तभी होगा वेतन भुगतान।झारखंड Treasury Scam Update रांची:...

Jharkhand Treasury Audit: 2000 से अब तक सभी 33 कोषागारों की...

झारखंड में वित्त विभाग ने 2000 से अब तक सभी 33 कोषागारों की जांच की सिफारिश की। बोकारो-हजारीबाग घोटाले के बाद हाई लेवल कमेटी...

SSC GD Constable Exam 2026 Schedule जारी, अब मिलेगी Exam Week...

 एसएससी ने जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी किया। 27 अप्रैल से 30 मई तक चार चरणों में परीक्षा, उम्मीदवार चुन सकेंगे...

Jharkhand Excise Constable Exam 2026: आज 370 केंद्रों पर परीक्षा, 1.48...

 झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा 12 अप्रैल को 370 केंद्रों पर आयोजित, 1.48 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम।Jharkhand Excise Constable...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img