NDA में सीट शेयरिंग पर जीतन राम मांझी ने किया कार्यकर्ताओं से संवाद, भविष्य में क्षतिपूर्ति का आश्वासन दिया
पटना : NDA की सीट शेयरिंग पर जीतन राम मांझी नाखुश हैं, उन्हें केवल छह सीटें मिली है। मांझी ने सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया है और भविष्य से क्षतिपूर्ति का वादा किया है। उन्होंने कहा कि हर हाल में बिहार में एनडीए की सरकार ही बनेगी। बिहार के सम्मान के लिए हमेशा तैयार रहने की बात कही।

सोशल मीडिया पर छलका दर्द
समर्थकों को संबोधित करते हुए लिखा है कि माना की हमें कम सीटें मिली हैं, हमारे कार्यकर्ताओं का मनोबल कमजोर हुआ है। कार्यकर्ताओ में घोर असंतोष व्याप्त है। जिसकी क्षतिपूर्ति भविष्य में होगी। इसका आश्वासन ही मैं कार्यकर्ताओं को दे पा रहा हूं पर इसका मतलब यह नहीं कि बिहार को जंगलराज की ओर धकेल दें।

बिहार के अवाम की रातों की नींद और दिन का चैन को खत्म कर दें – जीतन राम मांझी
जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार के अवाम की रातों की नींद और दिन का चैन को खत्म कर दें। बिहार के लिए, बिहारित के लिए, बिहारियों के मान-सम्मान के लिए…HAM सब तैयार हैं… जीतेगा का NDA, बना रहेगा बिहार का सम्मान।
वीडियों देखे :
गौरतलब हो कि एनडीए की सीट शेयरिंग में BJP-JDU को 101सीटें दी गई हैं। वहीं लोजपा को 29, हम और रालोमो को छह-छह सीटें दी गई हैं।
ये भी पढ़े : सम्राट व विजय लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, नंद किशोर का टिकट कटा, पांडे गए सिवान


