NDA में सीट शेयरिंग पर जीतन राम मांझी ने किया कार्यकर्ताओं से संवाद, भविष्य में क्षतिपूर्ति का दिया आश्वासन

NDA में सीट शेयरिंग पर जीतन राम मांझी ने किया कार्यकर्ताओं से संवाद, भविष्य में क्षतिपूर्ति का आश्वासन दिया

पटना : NDA की सीट शेयरिंग पर जीतन राम मांझी नाखुश हैं, उन्हें केवल छह सीटें मिली है। मांझी ने सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया है और भविष्य से क्षतिपूर्ति का वादा किया है। उन्होंने कहा कि हर हाल में बिहार में एनडीए की सरकार ही बनेगी। बिहार के सम्मान के लिए हमेशा तैयार रहने की बात कही।

DIARCH Group 22Scope News

सोशल मीडिया पर छलका दर्द

समर्थकों को संबोधित करते हुए लिखा है कि माना की हमें कम सीटें मिली हैं, हमारे कार्यकर्ताओं का मनोबल कमजोर हुआ है। कार्यकर्ताओ में घोर असंतोष व्याप्त है। जिसकी क्षतिपूर्ति भविष्य में होगी। इसका आश्वासन ही मैं कार्यकर्ताओं को दे पा रहा हूं पर इसका मतलब यह नहीं कि बिहार को जंगलराज की ओर धकेल दें।

MANJHI 1 22Scope News

बिहार के अवाम की रातों की नींद और दिन का चैन को खत्म कर दें – जीतन राम मांझी

जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार के अवाम की रातों की नींद और दिन का चैन को खत्म कर दें। बिहार के लिए, बिहारित के लिए, बिहारियों के मान-सम्मान के लिए…HAM सब तैयार हैं… जीतेगा का NDA, बना रहेगा बिहार का सम्मान।

वीडियों देखे : 

गौरतलब हो कि एनडीए की सीट शेयरिंग में BJP-JDU को 101सीटें दी गई हैं। वहीं लोजपा को 29, हम और रालोमो को छह-छह सीटें दी गई हैं।

ये भी पढ़े :  सम्राट व विजय लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, नंद किशोर का टिकट कटा, पांडे गए सिवान

Samrat Choudhary Bhimbandh: आदिवासियों के बीच पहुंचे सम्राट चौधरी, समस्याएं सुनीं...

Samrat Choudhary Bhimbandh: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड स्थित भीम बांध ईको-पर्यटन क्षेत्र का भ्रमण...

Bihar Social Security Pension: पेंशनधारियों के लिए बड़ी खबर! बिहार सरकार...

Bihar Social Security Pension: बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले लाभार्थियों के लिए सरकार ने पेंशन भुगतान की तारीख तय कर दी है।...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादियों को बड़ा झटका, 3 इनामी...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादी संगठन के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बीच संगठन को बड़ा झटका लगने की जानकारी सामने आई...