जेजेएमपी के 5 लाख का इनामी सब जोनल कमांडर सुशील उरांव और अमरेश उरांव गिरफ्तार

लातेहारः जिला पुलिस को प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेजेएमपी (JJMP) नक्सलियों के विरुद्ध एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। जेजेएमपी के 5 लाख का इनामी सब जोनल कमांडर सुशील उरांव को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही संगठन के सदस्य अमरेश उरांव को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली के पास से एक एके-47, एक देसी कट्टा, 78 राउंड जिंदा कारतूस, मोबाइल, राउटर समेत कई दस्तावेज बरामद हुए हैं।

एसपी अंजनी अंजन ने प्रेस वार्ता कर बताया कि इनपुट मिली थी कि हेरहंज थाना क्षेत्र के सिकिद के जंगल में जेजेएमपी (JJMP) सुप्रीम पप्पू लोहार, सब जोनल कमांडर सुशील उरांव उर्फ़ सुशील जी, लवलेश समेत अन्य 12- 15 की संख्या में उग्रवादी एकत्रित होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर सीआरपीएफ 214 बटालियन तथा जिला पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई।

जिसके बाद पुलिस टीम नक्सलियों के धर पकड़ के लिए छापेमारी करने लगी। जैसे ही पुलिस सिकीद के जंगल में पहुंची वैसे ही सिकिद के जंगल के तरफ पगडंडी के रास्ते से एक बाइक पर दो उग्रवादी जाते हुए दिखे। पुलिस ने उन्हें रूकने को कहा तो उक्त मोटरसाइकिल पर सवार दोनों उग्रवादी पुलिस बल को देखकर भागने लगे। जिसके बाद पुलिस बल के द्वारा उन्हें घेर कर पकड़ लिया गया।

जिसमें जेजे एमपी के सब जोनल कमांडर सुशील उरांव और अमरेश उरांव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सब जोनल कमांडर पर झारखंड सरकार ने 5 लाख का इनाम घोषित किया है। गिरफ्तार उग्रवादी सुशील उरांव पर 35 से ज्यादा केस दर्ज है। वहीं अमरेश उरांव के विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में दो कांड दर्ज है। लातेहार एसपी ने उक्त गिरफ्तारी को एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए जेजे एमपी नक्सली संगठन की कमर तोड़ने की बात कही है।

रिपोर्टः जया पांडे

Saffrn

Trending News

DM ने MGNREGA अभिसरण योजनाओं का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध...

बेतिया : पश्चिमी चंपारण जिले के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह द्वारा आज चनपटिया प्रखंड में मनरेगा के अभिसरण से जल संसाधन विभाग द्वारा क्रियान्वित विभिन्न...

मंत्री संजय सिंह ने कहा- ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित, शुद्ध व...

पटना : सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहयोग से आज सूचना भवन के संवाद कक्ष में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित...

मुख्यमंत्री ने कहा- SC/ST के छात्र-छात्राओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद सभागार में जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के अंतर्गत 'बिरसा लिब्स इन न्यू भारत'...

डोभी-चतरा मार्ग पर डाक पार्सल से 2 करोड़ गांजा बरामद, 2...

गयाजी : गयाजी जिले के शेरघाटी अनुमंडल के बहेरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...

केवटी के BDO के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, आय से...

दरभंगा : दरभंगा जिले के केवटी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) चंद्र मोहन पासवान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img