उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के सब जोनल कमांडर मनोज परहिया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

गढ़वाः जिला के रमकंडा पुलिस ने रविवार के अहले सुबह करीब 4ः30 बजे पठसर जंगल से उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के सब जोनल कमांडर मनोज परहिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस उपाधीक्षक संतोष कुमार ने रंका थाना में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा को रमकंडा थाना क्षेत्र के चेटे पठसर जंगल में शनिवार की देर रात प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी का पांच लाख का इनामी सब जोनल कमांडर मनोज परहिया के अपने अन्य साथियों के इंतजार में रूके होने की सूचना मिली थी. सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल टीम का गठन कर रमकंडा थाना क्षेत्र के चेटे पठसर जंगल में उग्रवादी के गिरफ्तारी के लिए रवाना होने का निर्देश दिया.

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई कार्रवाई

निर्देश के बाद तत्काल पुलिस निरीक्षक रामजी महतो एवं रमकंडा थाना प्रभारी शिवलाल प्रसाद गुप्ता एवं क्यूआरटी के शस्त्र बलों के साथ संबंधित जंगल की घेराबंदी की गई. पुलिस बल को अपनी ओर आते देख नक्सली मनोज परहिया बिपरित दिशा में भागने लगा मगर सतर्क पुलिस बलों ने उसे उसे घेर कर पकड़ लिया. गिरफ्तार नक्सली के बिरूद्ध रमकंडा एवं भंडरिया थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह पूर्व में टीएसपीसी संगठन के लिए भी काम कर चुका है. आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने एवं सूचना आदान प्रदान करने में प्रयुक्त किया जाने वाला एक मोबाइल पुलिस ने जब्त किया है.

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...