Advertisment

JMM ने की सरना धर्म कोड के लिए अलग कॉलम की मांग

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि, उनकी पार्टी जातिगत जनगणना का समर्थन करती है। संसद से ओबीसी के निर्धारण को लेकर राज्यों को दिए गए अधिकार का पार्टी स्वागत करती है। रांची में पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, भाजपा आरक्षण खत्म करने की नीयत से काम कर रही है। यही वजह है कि, जनगणना कराने को लेकर सरकार दिलचस्पी नहीं दिखा रही है और जब तक जनगणना नहीं हो जाती है तब तक जातियों का सही आकलन भी नहीं हो पाएगा।

सुप्रियो भट्टाचार्य कहा कि, उनकी पार्टी जातिगत जनगणना के साथ ही धर्म आधारित जनगणना का समर्थन करती है। साथ ही सरना धर्म कोड के लिए अलग कॉलम की मांग करती है। पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि, 50% आरक्षण का प्रावधान खत्म किया जाना चाहिए। इसमें संशोधन कर राज्यों को इसका अधिकार देना चाहिए।

Pralhad Joshi Education Minister: आखिर कौन हैं प्रह्लाद जोशी? जिन्हें मिली...

Pralhad Joshi Education Minister: NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, केंद्र सरकार ने...

Jamtara Cashew Processing Unit: क्या जामताड़ा बनेगा झारखंड का ‘काजू हब’?...

Jamtara Cashew Processing Unit: जामताड़ा ज़िला प्रशासन ने काजू उत्पादन और उससे जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अपनी कोशिशें तेज़ कर दी...

Gumla Bus Accident: गुमला में भीषण टक्कर के बाद घंटों केबिन...

Gumla Bus Accident: शनिवार को गुमला ज़िले के पालकोट पुलिस स्टेशन इलाके में सड़क का एक बड़ा हादसा हुआ। दातली डैम के पास एक...