JMM गांडेय विधायक सरफराज अहमद ने दिया इस्तीफा

रांचीः गांडेय से JMM विधायक सरफराज अहमद ने विधायकी से इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा का कारण आंतरिक कलह बताया जा रहा है। उनके इस्तीफा को स्वीकार कर लिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।

सरफराज अहमद3 22Scope News

ये भी पढ़ें- Road Accident-भीषण सड़क हादसा, पांच युवको की घटनास्थल पर मौत 

इस्तीफे के बाद विधायक सरफराज अहमद ने कहा कि पार्टी और जिले में अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे थे। हालांकि इस बात की जानकारी सरफराज अहमद ने मीडिया के सामने अपना पक्ष नहीं रखा है।

कांग्रेस से जेएमएम में आए थे सरफराज

सरफराज अहमद 22Scope News

मालूम हो कि 2019 में चुनाव से पहले सरफराज अहमद कांग्रेस में थे। पर चुनाव से ठीक पहले सरफराज अहमद ने कांग्रेस छोड़कर जेएमएम का दामन थाम लिया था। पर अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।

जिसके बाद उनका भाजपा या फिर कांग्रेस में जाने की अटकलें लगाई जा रही है। हालांकि उनके किसी भी पार्टी में जाने को लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img