वर्दी में डांस, राजगंज थाना प्रभारी का Video Viral, लाइन क्लॉज

Dhanbad: धनबाद में एक वीडियो( video viral) इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राजगंज थाना की प्रभारी अलिशा कुमारी ड्यूटी के दौरान भोजपुरी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो वरीय पुलिस अधीक्षक के पास भी पहुंच गई जिसके बाद थाना प्रभारी को लाइन क्लॉज कर दिया गया है।

डांडिया नाइट कार्यक्रम का है viral video 

बताया जा रहा है कि यह वीडियो राजगंज में आयोजित चैती दुर्गा पूजा के मौके पर हुए डांडिया नाइट कार्यक्रम का है, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां शामिल हुई थीं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि थाना प्रभारी वर्दी में मौजूद हैं और मंच के पास कुछ महिलाओं के साथ भोजपुरी गाने “पलंग सागवान” पर ठुमके लगा रही हैं। इस गाने को अक्सर फूहड़ या अश्लील श्रेणी में रखा जाता है, जिस वजह से यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है।

वर्दी में इस प्रकार के गाने पर डांस करना कई सवाल खड़े करता है…

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक जिम्मेदार पुलिस अधिकारी का इस तरह ऑन ड्यूटी और वर्दी में इस प्रकार के गाने पर डांस करना कई सवाल खड़े करता है। वहीं कुछ लोग इसे एक सामाजिक कार्यक्रम में सामान्य भागीदारी मान रहे हैं और इसे ज्यादा तूल देने के खिलाफ हैं।

Viral video पर पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने तत्काल कार्रवाई की

इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस की छवि खराब होते देख वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डांस कर रही थाना प्रभारी अलीशा कुमारी को लाइन क्लॉज कर दिया है। वही उनके साथ एक महिला चौकीदार भी डांस कर रही है जिसपर अभी कार्रवाई नहीं हुई है।

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...

Giridih Tractor Accident: अगर बालू परिवहन पर रोक है तो सड़क...

Giridih Tractor Accident: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मटरूखा गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब 59 वर्षीय बंकू मंडल की मौत...

Bihar Seva Yatra Sangini Book Launch: बिहार में सरकारी कर्मचारियों के...

Bihar Seva Yatra Sangini Book Launch: बिहार सरकार के सरकारी सेवकों के लिए अनुशासनिक कार्रवाई से जुड़े नियमों को आसान और व्यवस्थित तरीके से...