दुमका: स्थानीय नीति लागू होने पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, निकाली रैली

शिकारीपाड़ा (दुमका) : झारखंड सरकार के द्वारा चिर प्रतिक्षित स्थानीय नीति को लागू करने पर

शुक्रवार को शिकारीपाड़ा में झामुमो कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर खुशियां मनाई.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई देते हुए आतिशबाजी भी किया गया.

रैली सिदो कान्हू स्मारक शिकारीपाड़ा से साप्ताहिक हाट में झामुमो के समर्थन में

नारेबाजी तथा आतिशबाजी करते हुए रैली निकाली गई.

मुख्यमंत्री ने झारखंडियों के हित में लिया बड़ा निर्णय

इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए प्रखंड सचिव प्रभुनाथ हांसदा ने कहा कि पूरे झारखंड की जनता स्थानीयता लागू होने पर खुश है एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को साधुवाद दे रही है. मुख्यमंत्री ने झारखंड एवं झारखंडियों के हित में आज बहुत बड़ा निर्णय लिया है और झारखंड की जनता की एक बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई है. जिसके लिए मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं.

dumka1 22Scope News

रैली में सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सत्ता के चले जाने से बेकरार होकर अनर्गल भाषण बाजी कर रही है. जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यों को जनता देख रही है. उन्होंने आगे कहा कि स्थानीय पत्थर उद्योग में समस्या नहीं है और जो भी खनन पट्टा धारी हैं वह आराम से व्यवसाय कर रहे हैं. रैली में सैकड़ों की संख्या में झामुमो के कार्यकर्ता शामिल थे.

दो विधेयक हुए पास

बता दें कि झारखंड विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र में 1932 खतियान आधारित स्थानीयता और नियुक्ति तथा सेवाओं में आरक्षण वृद्धि का विधेयक पास किया गया. झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में आरक्षण प्रतिशत बढ़ाने संबंधित विधेयक पारित कर दिया गया. भाजपा ने भी इसका समर्थन किया है. झारखंड की स्थानीयता नीति निर्धारण करने संबंधित विधेयक भी पारित हो चुका है. अब 1932 या उसके पहले जिनका या जिनके पूर्वजों का नाम है वे स्थानीय होंगे. इसके साथ ही तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की सरकारी नौकरी सिर्फ स्थानीय को मिलेगी. जो भी लोग भूमिहीन हैं उसे ग्रामसभा चिन्हित करेगा.

रिपोट: सद्दाम हुसैन

22 वर्ष पुरानी मांग पूरी-महागठबंधन ने पूरा किया 1932 का सपना

खनन पट्टाधारियों के खिलाफ दर्ज की जा रही है झूठी प्राथमिकी-भाजपा सांसद

मैदान में सड़क बनाने से आक्रोश, बन्ना गुप्ता के खिलाफ प्रदर्शन

Bihar PM Kisan 24th Installment: बिहार के 73 लाख किसानों को...

Bihar PM Kisan 24th Installment, पटना: बिहार के लाखों किसानों के लिए 30 अक्टूबर 2026 का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान...

Kalpana Soren Giridih Visit: गिरिडीह पहुंचीं कल्पना सोरेन, छठ घाटों और...

Kalpana Soren Giridih Visit: गांडेय विधानसभा क्षेत्र की विधायक कल्पना सोरेन बुधवार को गिरिडीह पहुंचीं। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत वह क्षेत्र के विभिन्न...

Bihar Care Economy Skill Development: जीविका दीदियों के लिए खुलेंगे रोजगार...

Bihar Care Economy Skill Development: बिहार में जीविका दीदियों के लिए रोजगार के नए अवसर विकसित करने और महिला-नेतृत्व वाले ग्रामीण उद्यमों को बढ़ावा...