Job Scam Ranchi: सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर ₹43 लाख की ठगी, फर्जी Appointment Letter से खुला राज

रांची में सचिवालय नौकरी के नाम पर 43 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र देकर युवकों से वसूली, तीन आरोपी के खिलाफ केस दर्ज।


Job Scam Ranchi रांची: राजधानी रांची में सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 43 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में मूल रूप से चतरा निवासी और वर्तमान में कोकर के मदन ढाबा के समीप रहने वाले युवक सुनील साहू ने रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Job Scam Ranchi:फर्जी नियुक्ति पत्र से की गई ठगी

पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने झारखंड सरकार के कार्मिक विभाग के नाम पर उप-सचिव के फर्जी हस्ताक्षर से नियुक्ति पत्र जारी किया। छह जनवरी 2026 को दो युवकों को यह फर्जी नियुक्ति पत्र सौंपा गया।
इसके बाद दोनों से नकद सात-सात लाख रुपये यानी कुल 14 लाख रुपये वसूले गए। आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि शेष 17 लाख रुपये नौकरी जॉइन करने के बाद लिए जाएंगे।


Key Highlights

  • सचिवालय नौकरी के नाम पर 43 लाख की ठगी

  • फर्जी नियुक्ति पत्र देकर युवकों से वसूली

  • तीन आरोपी के खिलाफ रातू थाना में केस दर्ज

  • कोचिंग सेंटर के जरिए हुआ संपर्क

  • ज्वाइनिंग के दौरान खुला फर्जीवाड़ा


Job Scam Ranchi:कोचिंग सेंटर में हुई थी मुलाकात

जानकारी के मुताबिक आरोपियों से पीड़ितों की मुलाकात एक कोचिंग सेंटर में हुई थी। वहीं प्रति छात्र 30 लाख रुपये में नौकरी दिलाने का सौदा तय किया गया।
आरोप है कि ज्ञानेश्वर कुमार, उनकी पत्नी रोमा और विकास नायक ने मिलकर पूरे फर्जीवाड़े को अंजाम दिया।

Job Scam Ranchi:ज्वाइनिंग के दौरान खुली सच्चाई

जब दोनों युवक नियुक्ति पत्र लेकर नेपाल हाउस में योगदान देने पहुंचे, तब उन्हें पता चला कि दस्तावेज पूरी तरह फर्जी हैं। इसके बाद ठगी का एहसास हुआ और पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज करायी।
पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img