धनबाद: स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव विद्यानन्द शर्मा पंकज और अपर सचिव अजय कुमार सिंह जिले के सदर अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे. सदर अस्पताल निरीक्षण के दौरान कई कमियां पाई गई. जिसके देखकर संयुक्त सचिव और अपर सचिव सदर अस्पताल के सभी विभाग को बारीकी से निरिक्षण किया .
मौके पर डॉक्टर समेत कई स्वास्थय कर्मियों को फटकार लगाई. निरीक्षण के दौरान गायनि वार्ड में बेबी किट को लेकर जांच की गई. इस दौरान वार्ड में लोकल प्रोडक्ट पाए जाने पर संयुक्त सचिव और अपर सचिव काफी नाराज दिखे. प्रसूति मरीज को नास्ता और खाना पैकेट वितरण के समय नाम रजिस्टर नहीं होने पर नर्स को भी फटकार लगाया.

स्वास्थ्य सचिव विद्यानंद शर्मा पंकज ने बताया कि निरीक्षण में सदर अस्पताल में कई खामियां देखने को मिली है. जिसकी समीक्षा की जाएगी और जो भी कमियां पाई गई है, उसको अतिरिक्त व्यवस्था कर सुदृढ़ किया जाएगा.
108 एंबुलेंस संचालन पर भी संयुक्त सचिव और अपर सचिव काफी नाराजगी दिखे. मौके पर संयुक्त सचिव अपने मोबाइल से 108 नंबर डायल कर एंबुलेंस की समीक्षा की. जिसके बाद 108 एंबुलेंस लेट लतीफी की भी शिकायते आई.







