Advertisment

JPSC Eligibility Test 2024: रांची में 14 जून को होगी परीक्षा, पांच केंद्रों पर कड़ी निगरानी

झारखंड पात्रता परीक्षा 2024 के लिए रांची जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा 14 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक पांच केंद्रों पर होगी।


JPSC Eligibility Test 2024 रांची: जेपीएससी द्वारा आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा-2024 के सफल, निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा 14 जून को रांची जिले के पांच उप-केंद्रों पर एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है।

प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।


 Key Highlights

14 जून को रांची के पांच परीक्षा केंद्रों पर होगी JPSC पात्रता परीक्षा 

परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक पाली में आयोजित होगी 

सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट और सुरक्षा बल तैनात रहेंगे 

नकल रोकने के लिए उड़नदस्ता दल करेगा लगातार निरीक्षण 

अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पहुंचने की सलाह


JPSC Eligibility Test 2024: परीक्षा तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

परीक्षा की तैयारियों और विधि-व्यवस्था की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय स्थित ब्लॉक-ए सभागार में बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) धनंजय ने की।

बैठक में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधाएं, यातायात प्रबंधन और निगरानी व्यवस्था सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।

JPSC Eligibility Test 2024:  सभी केंद्रों पर रहेगी कड़ी निगरानी

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, नकल या अनुचित गतिविधियों को रोकने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी। सभी पांच परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट और पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। इसके अलावा उड़नदस्ता दल लगातार निरीक्षण करता रहेगा।

केंद्राधीक्षकों को परीक्षा के दौरान पारदर्शी, अनुशासित और शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

JPSC Eligibility Test 2024: अभ्यर्थियों के लिए रहेंगी आवश्यक सुविधाएं

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सभी केंद्रों पर चिकित्सा सहायता, पेयजल, अग्निशमन व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रशासन ने केंद्रों पर किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने देने का निर्देश दिया है।

अपर जिला दंडाधिकारी धनंजय ने कहा कि यह परीक्षा राज्य के हजारों युवाओं के भविष्य से जुड़ी है। इसलिए सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सतर्कता, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करने को कहा गया है।

Highlights

पटना में UEM जयपुर व कोलकाता का Connectech-2026 सफल आयोजन

पटना : यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (UEM) जयपुर एवं कोलकाता की ओर से आज यानी बुधवार को पटना के विद्यापति भवन में Connectech-2026...

मारपीट रोकने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, SHO समेत 4...

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले के जम्होर थाना क्षेत्र के बलिकरना गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर...

बाउंड्री विवाद ने लिया खूनी मोड़, 10 राउंड फायरिंग से दहला...

बेगूसराय : बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल गांव में जमीन की बाउंड्री को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से...