Advertisment

JSSC Protest : नामकुम स्थित JSSC कार्यालय पुलिस छावनी में तब्दील, धारा 144 लागू…

JSSC Protest

Ranchi : झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) कार्यालय के सामने आज छात्रों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। इसको लेकर प्रशासन की तरफ से नामकुम में धारा 144 लागू कर दिया गया है। इसके साथ ही JSSC कार्यालय के आसपास के इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। 16 दिसंबर को सीजीएल परीक्षा के परिणाम को रद्द करने को लेकर छात्रों ने आंदोलन का ऐलान किया है।

कूबद min 22Scope News

ये भी पढ़ें-Simdega : बानो में क्रिसमस गैदरिंग सह मिलन समारोह का आयोजन 

JSSC Protest :  कई जगहों पर भारी पुलिस बल की तैनाती

रांची डीसी कार्यालय के तरफ से इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इसके अनुसार JSSC कार्यालय नामकुम के पास सदर एसडीओ रांची के द्वारा अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए BNS की धारा 163 (144 CRPC) लागू किया गया है। जिसके कारण उस क्षेत्र में किसी भी प्रकार का विरोध-प्रदर्शन, धरना आदि नहीं कर सकते। यह करना गैरकानूनी होगा।

रांची जिला प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन में भाग लेने से बचें। ऐसी गतिविधियां न केवल कानून व्यवस्था के लिए समस्या उत्पन्न करती हैं, बल्कि आपकी शिक्षा, भविष्य और कैरियर पर भी गहरा प्रभाव डाल सकती हैं। यदि छात्र किसी भी प्रकार के हिंसक या गैरकानूनी गतिविधि में शामिल पाए जाते हैं तो उन छात्रों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Today : कपकपा देगी ठंड कांके का पारा 2.5 डिग्री, 20 से बारिश की संभावना… 

नामकुम में बढ़ाई गयी सुरक्षा

वहीं JSSC कार्यालय के सामने आज छात्रों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। JSSC कार्यालय के समीप जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात रहेंगे। कार्यालय के आसपास के इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है। छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए कई जगहों पर बैरिकेडिंग भी की गई है।

Santali Language: DPS Ranchi में कक्षा 6 से होगी संताली की...

DPS Ranchi में सत्र 2026-27 से कक्षा छह से संताली भाषा की पढ़ाई होगी। स्कूल में पाठ्यक्रम और पुस्तक तैयार करने के साथ शिक्षकों...

Motihari 138 Feet Mahaviri Flag: मोतिहारी में 138 फीट का महावीरी...

Motihari 138 Feet Mahaviri Flag: पूर्वी चंपारण के पताही प्रखंड स्थित जिहुली गांव में नागपंचमी के अवसर पर 138 फीट ऊंचा महावीरी झंडा लोगों...

Darbhanga Airport New Terminal में दिखेगी मिथिला की पहचान, संजय झा...

Darbhanga Airport New Terminal: दरभंगा एयरपोर्ट पर निर्माणाधीन नए टर्मिनल भवन में अब मिथिला की कला, संस्कृति और पारंपरिक पहचान की झलक देखने को...