रांची: पीएमएलए कोर्ट ने बड़गाईं अंचल की 8.46 एकड़ जमीन घोटाले में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत 11 की न्यायिक हिरासत अवधि बढ़ा दी है।
मामले में गुरुवार को सुनवाई के दौरान जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हेमंत सोरेन को अदालत के समक्ष पेश किया गया।
पेशी के बाद अदालत ने हेमंत सोरेन, भानु प्रताप प्रसाद, अंतु तिर्की, मो. सद्दाम, मो. अफसर अली, विपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय, इरसाद अख्तर, मो. इरशाद, तापस घोष और संजीत कुमार की न्यायिक हिरासत अवधि दो सप्ताह बढ़ाने का आदेश दिया।
अगली पेशी 13 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही की जाएगी। हेमंत सोरेन एक फरवरी से न्यायिक हिरासत में हैं।







