जूनियर नेशनल इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता (Equestrian Competition) : इमामगंज का लाल अंकित बनाचैंपियन, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

गया : Equestrian Competition : गया जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र इमामगंज प्रखंड के सलैया थानान्तर्गत विराज गांव के रहने वाले अंकित कुमार यादव ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलोर के एएससी सेंटर में 20 दिसंबर से आयोजित जूनियर नेशनल इक्वेस्ट्रियन (घुड़दौड़) प्रतियोगिता का खिताब जीतकर जिले का नाम रौशन किया है। खिताब जीतकर आज वापस लौटने पर अंकित का गया एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया।

 Equestrian Competition

अंकित ने बताया कि दृढ़ इच्छाशक्ति के बदौलत किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है। वह पिछले दो वर्षों से रांची में रहकर इस प्रतियोगिता की तैयारी कर रहा था। वह इस प्रतियोगिता के लिए तीन माह पूर्व नई दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में क्वालीफाइ हुआ था। उसने आगे बताया कि मुझे बचपन से हीं घुड़सवारी का शौक था। जब कुछ बड़ा हुआ तो मेरी भावनाओं को समझकर मेरे पिता ने मेरी सोच को बढ़ावा देते हुए मुझे रांची के उत्कृष्ट संस्थान में दाख़िला दिलवाकर उत्कृष्ट कोच को प्रशिक्षक नियुक्त किया गया। अंकित ने बताया कि वह इस क्षेत्र में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश को मेडल दिलाना चाहता है।

 Equestrian Competition

मालूम हो कि अंकित के पिता मुखदेव यादव गया जिले के प्रख्यात समाजसेवी और पर्यावरण प्रेमी हैं। आगमन के समय एयरपोर्ट पर मौजूद राजद नेताओं बीरेन्द्र गोप, विनय कुशवाहा, अजय दांगी, विश्वनाथ यादव और सुभाष यादव ने अंगवस्त्र तथा बुके देकर स्वागत और अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि अंकित ने इस प्रतियोगिता में मेडल जीतकर ना सिर्फ अपने माता-पिता, समाज और मगध क्षेत्र का नाम रौशन किया है। बल्कि इस प्रतियोगिता में बिहार-झारखंड का मेडल जीतने वाला अंकित पहला युवा है। उसके इस उपलब्धि से हम सब गौरवान्वित हैं। अंकित के स्वागत में गया एयरपोर्ट पर अंकित की मां श्वेता मणि, सतेंद्र यादव, अजय साव, मो. मोईन आलम, डीके डाडेल, रवींद्र कुमार यादव, रामस्वरूप यादव, महेश पासवान, प्रतिभा कुमारी, मंजु कुमारी, नीलम पासवान, विनय कुमार, दिव्यांश यादव और रवि रंजन निलय सहित सैकड़ों की तादाद में लोग उपस्थित थे।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

 

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...