बिहार हॉकी टीम में शामिल हुईं ज्योति

सासाराम : सासाराम के बेलाढी की रहने वाली ज्योति कुमारी का चयन बिहार हॉकी टीम में हुई है। इसके बाद परिवार के लोग काफी खुश है। बेहद ही सामान्य परिवार की ज्योति के पिता गेट-ग्रिल बनाने का काम करते हैं। फिलहाल ज्योति कुमारी 15वां सीनियर वूमेन नेशनल चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करने हरियाणा गई हुई है। उसके घर में लोग काफी खुश हैं। वह सासाराम के शेरशाह कॉलेज के बीबीए की छात्रा हैं। घर के लोग कहते हैं की बचपन से ही काफी प्रतिभाशाली होने के कारण वह पढ़ाई तथा खेल दोनों में आगे बढ़ रही है। ज्योति कुमारी के बिहार महिला हॉकी टीम में चयन होने पर उनकी बहन कहती है कि परिवार काफी काफी सहयोग रहता है। पढ़ाई के साथ-साथ वह सुबह से ही खेल में ही निकल जाती थी और यही कारण है कि उसका चयन बिहार स्तरीय गेम में हुआ है।

यह भी पढ़े : सुपौल पहुंचे मोहन भागवत, सभास्थल पर उमड़ी भारी भीड़

यह भी देखें :

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Gumla ACB Trap Case: गुमला में ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹6000...

Gumla ACB Trap Case: जिले के पालकोट प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) को...

Jharia Land Subsidence: झरिया की जमीन के नीचे फिर धधकी आग!...

Jharia Land Subsidence: झरिया के अग्नि प्रभावित और डेंजर जोन क्षेत्रों में भू-धंसान की घटनाएं लगातार लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। गुरुवार को...

Shravani Mela 2026: ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को मिला 4 दिन...

Shravani Mela 2026, देवघर: राजकीय श्रावणी मेला-2026 के सफल समापन के बाद मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को राहत दी गई...