Sports News: भारत में खेलेगी पाकिस्तान की टीम, मिली हरी झंडी

Sports News: पाकिस्तान की हॉकी टीम को भारत में अगले महीने आयोजित होने वाले एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट और जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 में खेलने की अनुमति दे दी गई है। पाकिस्तान को इन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भाग लेने से रोका नहीं जाएगा।

एशिया कप हॉकी 2025 एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट इस बार 27 अगस्त से 7 सितंबर तक बिहार के राजगीर में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मद्देनजर संदेह जताया जा रहा था, लेकिन सरकार की हरी झंडी से अब यह स्पष्ट हो गया है कि पाकिस्तान की टीम भारत आएगी और टूर्नामेंट में भाग लेगी।

Sports News: जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में भी मिलेगी एंट्री

एशिया कप के बाद नवंबर-दिसंबर में होने वाले जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 में भी पाकिस्तान की टीम भारत आकर भाग लेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार और हॉकी इंडिया दोनों ने इसकी पुष्टि कर दी है।

Sports News: क्रिकेट में भी होगी भारत-पाक की भिड़ंत!

बताया जा रहा है कि, क्रिकेट के मैदान पर भी भारत और पाकिस्तान की टक्कर होने की पूरी संभावना है। एशिया कप T20 2025 का आयोजन 4 या 5 सितंबर से 21 सितंबर के बीच होने की संभावना है। टूर्नामेंट के लिए यूएई को न्यूट्रल वेन्यू के तौर पर लगभग तय माना गया है।

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच 7 सितंबर को दुबई में खेला जा सकता है। दोनों टीमें हाल ही में ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी आमने-सामने हुई थीं। एशिया कप T20 के वेन्यू और शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान जल्द किया जाएगा।

भारत सरकार ने साफ किया है कि वह अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में किसी भी देश की भागीदारी का विरोध नहीं करती, जबकि द्विपक्षीय मैचों को लेकर अलग नीति अपनाई जाती है। ऐसे में पाकिस्तान की हॉकी टीम की भारत यात्रा अब तय मानी जा रही है।

Patna Food Safety Inspection: पटना में McDonald’s और Domino’s का निरीक्षण,...

Patna Food Safety Inspection: बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान को लेकर सरकार की...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Jio Global Expansion Plan: अमेरिका-जर्मनी समेत 12 साझेदारियों पर नजर, 150...

Jio Global Expansion Plan: रिलायंस जियो की टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना के तहत कंपनी करीब 12 संभावित रणनीतिक साझेदारियों पर...