के सेंथिल कुमार ने संभाला BC-EBC कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव का पद

पटना : 1996 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के सेंथिल कुमार ने सोमवार को पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया। कार्यालय कक्ष में निवर्तमान अपर मुख्य सचिव एचआर श्रीनिवास ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। साथ ही सभी अधिकारियों से परिचय कराते हुए विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व वर्तमान में चल रहे महत्वपूर्ण कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर विभाग के संयुक्त सचिव, उप सचिव समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

हिमांशु शर्मा ने विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव का संभाला कार्यभार

विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के नवनियुक्त सचिव हिमांशु शर्मा ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान सचिव लोकेश कुमार सिंह ने उन्हें विभाग की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। पदभार ग्रहण के अवसर पर विभाग के अपर सचिव सह निदेशक अहमद महमूद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नए सचिव का स्वागत किया एवं शुभकामनाएं दीं।

विभाग का उद्देश्य युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें रोजगारोन्मुख बनाना है – लोकेश कुमार सिंह

इस दौरान लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग राज्य के पॉलिटेक्निक संस्थानों एवं अभियंत्रण विद्यालयों के माध्यम से तकनीकी शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। विभाग का उद्देश्य युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें रोजगारोन्मुख बनाना है। नवनियुक्त सचिव हिमांशु शर्मा ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी लोग समर्पण एवं सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें, ताकि विभाग की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक छात्रों एवं युवाओं तक पहुंच सके। उन्होंने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में विभाग की भूमिका को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

वरिष्ठ IAS अधिकारी राजेश कुमार ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव के रूप में ग्रहण किया कार्यभार

2001 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजेश कुमार ने आज लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अभियंता प्रमुख-सह-विशेष सचिव (मुख्यालय) नित्यानंद प्रसाद एवं विशेष सचिव संजीव कुमार ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। विभाग के विभिन्न अधिकारियों एवं पदाधिकारियों ने भी प्रधान सचिव का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने संचालित विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों एवं वर्तमान गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर अपर सचिव अरविंद कुमार सहित विभाग के मुख्य अभियंता एवं अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

IAS Officer Rajesh Kumar 22Scope News

यह भी पढ़े : सहयोग शिविर कल से : पंचायतों में होगी जनसुनवाई, मौके पर समाधान

Dhanbad Land Subsidence: धनबाद में NH के पास भू-धंसान, राजगंज-बोकारो मार्ग...

Dhanbad Land Subsidence: बाघमारा ब्लॉक के महूदा पुलिस स्टेशन इलाके में तेलमच्चो के पास राजगंज-बोकारो नेशनल हाईवे (NH) के पास ज़मीन धंसने की घटना...

Bihar Somnath Yatra 2026: 1,150 श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Bihar Somnath Yatra 2026: सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पाटलिपुत्र जंक्शन से एक विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।...

Nishant Kumar Birthday: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के जन्मदिन पर श्रवण...

Nishant Kumar Birthday: सोमवार को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार 45 साल के हो गए। उनके जन्मदिन के मौके पर राजनीतिक, सामाजिक और अन्य...