Patna News: गन्ना उद्योग विभाग के प्रधान सचिव के. सेंथिल कुमार ने ग्रहण किया पदभार, पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Patna News: भारतीय प्रशासनिक सेवा, 1996 बैच के वरिष्ठ अधिकारी श्री के. सेंथिल कुमार ने बुधवार को गन्ना उद्योग विभाग के प्रधान सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया. इस अवसर पर गन्ना उद्योग विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने प्रधान सचिव को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया. पदभार ग्रहण करने के पश्चात प्रधान सचिव श्री के. सेंथिल कुमार ने विभागीय पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान उन्होंने गन्ना किसानों के हित में लाभकारी योजनाओं एवं नीतियों के कार्यान्वयन पर विशेष बल दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि विभाग की प्राथमिकता किसान-केंद्रित नीतियों का अमल एवं नए चीनी मिलों का परिचालन होनी चाहिए, जिससे गन्ना उत्पादन, रोजगार सृजन एवं किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके.

Patna News: समीक्षा बैठक में ये हुआ

समीक्षा बैठक में प्रधान सचिव ने गन्ना अनुसंधान वैज्ञानिकों एवं किसानों की सहभागिता से संस्थागत ढांचे को मजबूत करने हेतु एक प्रभावी विभागीय रिसर्च फ्रेमवर्क विकसित करने के निर्देश दिए. साथ ही किसानों की जरूरत के अनुसार गन्ना यंत्रीकरण, सब्सिडी, सिंचाई एवं हार्वेस्टिंग जैसी सुविधाओं पर योजनाबद्ध कार्य करने पर जोर दिया.

Dhanbad News: नववर्ष के जश्न की तैयारियों के बीच धनबाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था सख्त, शरारती तत्वों का छूट रहा पसीना

Patna News: प्रधान सचिव ने अधिकारियों को दिए निर्देश

प्रधान सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गन्ना एवं चीनी उत्पादन में अग्रणी राज्यों के साथ विचार-विमर्श कर उत्पादन वृद्धि हेतु बिंदुवार जानकारी एकत्र की जाए ताकि उसी आधार पर प्रभावी नीतियां बनाकर उन्हें लागू किया जा सके. उन्होंने कहा कि गन्ना उद्योग विभाग का मुख्य उद्देश्य किसानों को सशक्त बनाते हुए राज्य में गन्ना एवं चीनी उद्योग के सतत विकास को सुनिश्चित करना है, जिसके लिए सभी अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करना होगा. समीक्षा बैठक में इखायुक्त श्री अनिल कुमार झा, संयुक्त इख़ायुक्त श्री जयप्रकाश नारायण सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी श्रीमती प्रीति सिन्हा सहित विभाग के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे.

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...