गढ़वा में कल्पना सोरेन ने की चुनावी सभा, मिथिलेश ठाकुर के लिए मांगा वोट

गढ़वा. विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र के चिनियां प्रखंड अंतर्गत चिरका आईटीआई के मैदान तथा मेराल हाई स्कूल के मैदान में कल्पना सोरेन ने चुनावी सभाएं कीं। इस दौरान उन्होंने गढ़वा से जेएमएम प्रत्याशी मिथिलेश ठाकुर के पक्ष में जनता से वोट मांगा। इस दौरान उनकी सभा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे।

गढ़वा में कल्पना सोरेन की चुनावी सभा

जनसभा को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई का उपहार देती है। वह झारखंड का पैसा दूसरे राज्यों को भेजती है और झारखंड को अपने अधिकार से वंचित रखती है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने अपने कार्यकाल में जो विकास का काम किया है, उसकी बदौलत हम आपके पास आशीर्वाद मांगने आए हैं। झारखंड की जनता जवाब देगी कि समाज को तोड़ने वालों की सरकार बनेगी या जोड़ने वाले की।

कल्पना सोरेन ने कहा कि भाजपा चाहती है कि हिंदू, मुस्लिम, अगड़ा-पिछड़ा करते रहे और जनता को दिगभ्रमित करते रहे। लेकिन अब इन्हें यहां की जनता समझ चुकी है। आज मंईयां सम्मान योजना से 55 लाख महिलाओं के खाते में राशि भेजी जा रही है। जो आगामी दिसंबर महीने से इस राशि को बढ़ाकर 2500 कर दिया गया है। भाजपा ने झारखंड में 20 साल राज किया था और राज्य को अपने हालत में छोड़ दिया था। जबकि हेमंत सोरेन पांच साल में झारखंड को विकास के रास्ते पर ले आए हैं।

इस दौरान उन्होंने जेएमएम के चुनाव चिह्न तीर धनुष छाप के पक्ष में मतदान करने के लिए जनता को संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन झारखंड के विकास की कोई भी योजना लाते हैं तो भाजपा उसे रोकने के लिए मुकदमा दर्ज करा देती है। भाजपा पिछड़ों का 27 प्रतिशत आरक्षण को समाप्त कर 14 प्रतिशत कर दी। झामुमो उसे बढ़ाने के लिए संकल्पित है।

वहीं इस दौरान पार्टी के प्रत्याशी मिथिलेश ठाकुर ने कल्पना सोरेन को झारखंड की शेरनी बताया। उन्होंने कहा कि चिनियां व मेराल की जनसभा में उमड़ी जनसैलाब यह बता रही है कि विधानसभा का चुनाव परिणाम इंडिया गठबंधन के पक्ष में होगा। गढ़वा के लोगों ने मन बना लिया है कि इस बार विकास के नाम पर मतदान करना है। झूठे एवं फरेबियों को, समाज में जोड़तोड़ करने वालों को सबक सिखलाना है। गरीबों, आदिवासियों की सरकार को अपमानित करने वालों से बदला लेना है। इस दौरान उन्होंने अपने पक्ष में तीर धनुष छाप पर मतदान करने की अपील की।

Hazaribagh Illegal Coal Mine Accident: कोयला खदान में चाल धंसी, 2...

Hazaribagh Illegal Coal Mine Accident: हजारीबाग ज़िले के बड़कागांव इलाके में लुरुंगा में कथित तौर पर अवैध कोयला खदान ढहने से दो मज़दूरों की...

Jamtara Cyber Fraud: मोबाइल पर RTO ई-चालान का लिंक आया? जामताड़ा...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा में साइबर पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है और तीन लोगों...

Govindpur Driving License Camp: गोविंदपुर में लाइसेंस बनवाने पहुंचे लोग हुए...

Govindpur Driving License Camp: धनबाद जिले के गोविंदपुर ब्लॉक ऑफ़िस में आयोजित एक-दिवसीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप में भारी भीड़ के कारण अफरातफरी मच गई।...