आने वाला हैं बिग बॉस ott सीजन 2 , नहीं करेंगे करण जौहर होस्ट

Mumbai रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ का पहला सीजन करण जौहर ने होस्ट किया था जो कि काफी सक्सेसफुल रहा ,अब खबर सामने आ रही हैं कि इस शो का दूसरा सीजन भी आने वाला हैं . शो के सेकंड सीजन आने से  ज्यादा चर्चा शो के होस्ट को लेकर हैं . कहा जा रहा हैं इस बार इस सीजन को  करन जौहर होस्ट नहीं करेंगे . पर सवाल  ये हैं की आखिर वो नहीं तो फिर कौन हैं  जो करेंगे शो को होस्ट .  कई सारे नाम सामने आ रहे हैं .

हिना खान का भी आया नाम

हिना खान 22Scope News

पहले तो खबरें ये थी हिना खान इस शो को होस्ट कर सकती हैं . आपके जानकारी के लिए बता दे कि हिना इस शो की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं . और कई बार वो बतौर गेस्ट के रूप में  शो में नज़र आ चुकी हैं . हिना के बोल्ड अंदाज़ को लोगो ने शो में काफी पसंद भी किया था . और लोग उन्हें शेरखान कहकर बुलाते थी . इतना ही नहीं उनका ये #sherkhan ट्विटर par काफी ट्रेंड भी हुआ था .

करण जौहर से नहीं मिला डेट

करण जौहर 22Scope News

अब ये भी बताया जा रहा है कि इस सीजन को बॉलीवुड के एनर्जी हाउस रणवीर सिंह होस्ट कर सकते हैं. हलाकि रिपोर्ट्स के अनुसार इस बात की पुष्टि हो गई हैं की रणवीर सिंह इस सीजन को होस्ट नहीं करेंगे . आपको बता दे कि प्रोडूसर ने बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन पर काम करना शुरू कर दिया है. दरअसल उन्हें करण जौहर से डेट्स नहीं मिलीं. जिसके बाद शो के होस्ट को लेकर कई अलग – अलग बाते सामने आ रही हैं .

क्या रणवीर सिंह करेंगे होस्ट ?

रणवीर सिंह 22Scope News

इसके बाद ऐसे रुमर्स सामने आ रहे थे कि प्रोडूसर ने  शो के होस्ट  के लिए रणवीर सिंह को फाइनल किया है. जैसा की आपको बता दे की रणवीर फ़िलहाल शूटिंग में व्यस्त हैं और उन्होंने होस्टिंग को लेकर कोई बात नहीं कही हैं . पहले रणवीर सिंह एक और रियालिटी शो ‘द बिग पिक्चर’ की होस्टिंग कर चुके हैं. सूत्रों की मानें तो इस शो के दूसरे सीजन में भी पांच कंटेस्टेंट होंगे. टीवी के पॉपुलर स्टार कांची सिंह, महेश शेट्टी और पूजा गौर को फाइनल कर लिया गया है.  प्रोडूसर बोल्ड एक्ट्रेसपूनम पांडे और संभावना सेठ को बोर्ड पर लाने के लिए उत्सुक हैं. लेकिन दोनों में से किसी ने अभी तक साइन अप नहीं किया है. आपको ये भी बता दे की इन सब बातो पर अब तक कोई कन्फर्मेशन नहीं मिला हैं.

खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन, 40 की उम्र में हार्ट अटैक से हुई मौत

JPSC Scam: चचेरे भाई को पास कराने के लिए 20 लाख...

 JPSC भर्ती धांधली मामले में CID जांच के दौरान चचेरे भाई को पास कराने के लिए 20 लाख की कथित डील और पूर्व चेयरमैन...

JPSC Scam: पतंजलि IAS एकेडमी के संचालक संजीत कुमार को झटका,...

 झारखंड में JPSC भर्ती परीक्षा धांधली मामले में पतंजलि IAS एकेडमी के संचालक संजीत कुमार की नियमित जमानत याचिका खारिज। CID के अनुसार, 119...

Ranchi Crime News: अरगोड़ा में चेन स्नैचरों का आतंक, तीन दिनों...

 रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में तीन दिनों के भीतर दो महिलाओं की सोने की चेन झपट ली गई। हरमू में हुई दोनों घटनाओं...